खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र में रहने वाली की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर होटल में बुलाकर उसके साथ जबरन अनाचार किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आराेपी रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल से अश्लील वीडियो व फोटो बरामद कर कार्यवाही उपरांत आरओपी काे आज बुधवार काे न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में प्रार्थिया ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उत्तर प्रदेश निवासी रवि नामक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर जगदलपुर आकर मिलने एक होटल में बुलाया। जहाँ रूम में बात करने के बहाने से युवती को ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती अनाचार कर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार अनाचार किया। प्रार्थिया द्वारा मिलने से मना करने पर उसे उसके बनाए हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर तत्काल टीम गठित कर कार्वाई के लिए टीम उत्तर प्रदेश आरोपी के पते पर भेजा गया। आरोपी अपने घर में न रहकर ज्यादा समय बाहर ही रहता था।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर लगाकर काफ़ी मुश्किलों के बाद आरोपी रवि को अपने हिरासत लिया गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी लड़के द्वारा बताया कि अपने मोबाइल में प्रार्थीया का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर रखना बताते हुए मोबाइल को दिखाया। जिसे पकड़ कर पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी को मऊ से गिरफ्तार कर ट्रांज़िट रिमांड में लेकर कार्यवाही उपरांत उसे जगदलपुर में न्यायिक रिमांड पर रवानाा कर दिया है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के कार्यों का किया निरीक्षण
- बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा की नई क्रांति: पीएम-सेतु योजना के तहत हाई-टेक होंगी सरकारी ITIs, उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार होंगे युवा
- मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें: जिला पंचायत सीईओ
- सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में अनाचार और ब्लैकमेलिंग; उत्तर प्रदेश का आरोपी रवि जगदलपुर पुलिस की गिरफ्त में
- कच्चे मकान के दर्द से पक्के आशियाने के स्वाभिमान तक: पीएम आवास योजना ने बदली खैरागढ़ के डोमार साहू की तकदीर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग महा-तबादाला: 61 इंस्पेक्टर्स इधर से उधर


