खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ही परिवार के तीन लोगों के आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना सामने आई है. दो बच्चों के साथ पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रमेश कुमार पटेल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले वह मायके चली गई थी। पूरा मामला नैला चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक रमेश कुमार पटेल बुधवार सुबह 8 बजे कटनाई गांव में धान कुटवाने के लिए आया था। उसे करीब करीब 11:30 बजे उसके बेटे और दोनों नाती की घर में मृत पड़े होने की सूचना मिली। तत्काल वह अपने बेटे के घर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर तीनों के शव को बरामद किया गया। मृतकों की पहचान मृतकों में रमेश कुमार पटेल (35 वर्ष), आदर्श पटेल (3 वर्ष) और अभिनव पटेल (लगभग 2 वर्ष) के रूप में की गई। दोनों बच्चों के बाद खुद भी जहर सेवन कर लिया। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक रमेश कुमार पटेल का लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। मंगलवार को रमेश कुमार पटेल अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था। इस दौरान पत्नी ने वापस से मना कर दिया, जिसके बाद रमेश अकेला घर लौट आया था।
घटना की सूचना पर चौकी नैला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर मर्ग कायम किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे स्वयं घटनास्थल पहुंचीं। CSP खापर्डे ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की संजीदगी से जांच में जुटी हुई है।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी


