खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ग्राम रांधना अमोड़ीपारा में सड़क किनारे खड़ी मां और उसकी दो बेटियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बड़ी बहन घायल हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को ग्राम रांधना अमोड़ीपारा निवासी धनेश्वरी प्रधान अपनी 7 माह की बेटी कुंजन प्रधान और 6 वर्षीय बेटी ऐश्वर्या प्रधान के साथ सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान फरसगांव से रांधना की ओर जा रही पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-24-एन-5116 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में मासूम कुंजन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल फरसगांव अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल धनेश्वरी प्रधान और ऐश्वर्या प्रधान का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया औ। पुलिस ने पिकअप वाहन और चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के कार्यों का किया निरीक्षण
- बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा की नई क्रांति: पीएम-सेतु योजना के तहत हाई-टेक होंगी सरकारी ITIs, उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार होंगे युवा
- मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें: जिला पंचायत सीईओ
- सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में अनाचार और ब्लैकमेलिंग; उत्तर प्रदेश का आरोपी रवि जगदलपुर पुलिस की गिरफ्त में
- कच्चे मकान के दर्द से पक्के आशियाने के स्वाभिमान तक: पीएम आवास योजना ने बदली खैरागढ़ के डोमार साहू की तकदीर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग महा-तबादाला: 61 इंस्पेक्टर्स इधर से उधर


