Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

    June 16, 2026

    लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

    June 16, 2026

    पत्रकारों के लिए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल का बड़ा ऐलान, इलाज में मिलेगी विशेष छूट

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर
    • लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • पत्रकारों के लिए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल का बड़ा ऐलान, इलाज में मिलेगी विशेष छूट
    • निषाद समाज को मिली 15 लाख रुपये के सामुदायिक भवन की सौगात
    • छत्तीसगढ़ में ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प: मुख्य सचिव ने दिए नई बसाहटों को मुख्य नेटवर्क से जोड़ने के कड़े निर्देश
    • रायपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: तेलीबांधा में संदिग्धों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, 9 हिरासत में; BNSS की नई धाराओं के तहत कार्रवाई
    • गाली-गलौज के विवाद में युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार
    • बीजापुर में नए शिक्षा सत्र का शंखनाद: 4,332 बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का महाअभियान शुरू
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » लखनऊ पहुंचीं भारत और अफगानिस्तान की टीमें, आज को करेंगी अभ्यास
    खेल

    लखनऊ पहुंचीं भारत और अफगानिस्तान की टीमें, आज को करेंगी अभ्यास

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 16, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम आईपीएल के बाद अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला की मेजबानी के लिए तैयार है। तीन मैचों की अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय सीरीज के दूसरे अहम मुकाबले के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीमें सोमवार को लखनऊ पहुंच गईं।
    घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए भारतीय टीम की नजर यहां जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर है, जबकि मेहमान खिलाड़ी भी मजबूत प्रदर्शन कर कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। दोनों टीमें मंगलवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी, जहां इस मैच से पहले अपनी तैयारी और मजबूत करेंगी।
    टीमों के आगमन के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हवाई अड्डे से लेकर टीम होटल और स्टेडियम परिसर तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक भी मौजूद रहे और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने किसी को नजदीक नहीं जाने दिया।
    भारतीय टीम आगामी मैच से पहले अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटेगी। धर्मशाला में हुए पहले मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल की आतिशी पारी के दम पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे मैच में मेजबान टीम के बल्लेबाजों का ध्यान बड़ी साझेदारियां बनाने पर होगा, जबकि गेंदबाजी इकाई अफगान खिलाड़ियों पर दबाव बनाने की योजना तैयार करेगी।
    टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की फिटनेस और संयोजन पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। पहले मैच में उपकप्तान श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे, लेकिन इस मैच में इन दोनों खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी है। उसके खिलाड़ी भारतीय परिस्थितियों से परिचित हैं और इसी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अफगानिस्तान ने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन किया है।
    लखनऊ की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिल सकती है। भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू मैदान और परिस्थितियों का अनुभव का लाभ मिलेगा। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर सीरीज पर कब्जा करने में सफल होंगे। भारतीय टीम कागज पर मजबूत नजर आती है, लेकिन अफगानिस्तान को हल्के में लेना बड़ी भूल हो सकती है। अफगान खिलाड़ी सीमित ओवरों के क्रिकेट में कई बार सामने वाली टीम को चौंका चुके हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    दीप्ति का वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति-ऋचा का तूफान, पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने रौंद डाला

    June 15, 2026

    धर्मशाला में इतिहास रचेंगे ‘हिटमैन’: टूटेगा 37 साल पुराना रिकॉर्ड, सहवाग के महाक्लब में शामिल होने से सिर्फ 6 रन दूर रोहित शर्मा

    June 13, 2026

    हार्दिक पंड्या चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

    June 10, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,157

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,361

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,318

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,244
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

    By Khabar WorldJune 16, 20263

    *41 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत* *14.5 लाख परिवारों को अब भी मिल रही मुफ्त…

    लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

    June 16, 2026

    पत्रकारों के लिए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल का बड़ा ऐलान, इलाज में मिलेगी विशेष छूट

    June 16, 2026

    निषाद समाज को मिली 15 लाख रुपये के सामुदायिक भवन की सौगात

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

    June 16, 2026

    लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित

    June 16, 2026

    पत्रकारों के लिए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल का बड़ा ऐलान, इलाज में मिलेगी विशेष छूट

    June 16, 2026

    निषाद समाज को मिली 15 लाख रुपये के सामुदायिक भवन की सौगात

    June 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प: मुख्य सचिव ने दिए नई बसाहटों को मुख्य नेटवर्क से जोड़ने के कड़े निर्देश

    June 16, 2026

    रायपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: तेलीबांधा में संदिग्धों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, 9 हिरासत में; BNSS की नई धाराओं के तहत कार्रवाई

    June 16, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.