खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में थाना छोटेबेठिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेकमीटोला के जंगल-पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान आज रविवार काे सुरक्षाबलाें ने लगभग 5 किलोग्राम वजनी एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया है, जिसे बीडीएस की टीम ने सुरक्षित तरीके से माैके पर ही विस्फाेट कर नष्ट कर दिया। कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर दीपक तिवारी एवं 94वीं वाहिनी बीएसएफ के सेनानी रविन्द्र सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में जिले के नक्सल प्रभावित रहे अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज 14 जून को जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की संयुक्त टीम टेकमीटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया। संभावित खतरे को देखते हुए बीडीएस टीम ने मौके पर ही आईईडी को विस्फाेट कर सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।
Trending
- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुंगेली में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक का विमोचन
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
- संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार – अरुण साव
- धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- प्रगति पथ कार्यक्रम के तहत विधायक मोहले ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
- ग्राम नवागांव (घु) पहुंचे विधायक पुन्नूलाल मोहले, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी प्राथमिकता


