खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन आज रविवार काे मेन रोड स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने किया गया है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, महामंत्री संजय लुकंड, प्रदर्शनी संयोजक संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अशोक राव सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की सराहना की।
प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश एवं प्रदेश में हुए महत्वपूर्ण बदलावों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसमें विशेष रूप से जनकल्याणकारी योजनाएं, आधारभूत संरचना का विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान उत्थान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा सुशासन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। आयोजकों के अनुसार, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से अवगत कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात


