खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव, 12 जून। जिले की बयानार पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का 12 वर्ष तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दशमन नेताम गांव में ही मौजूद है और पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 जून को पीड़िता ने बयानार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ग्राम चेरंग स्कूलपारा निवासी दशमन नेताम के साथ उसका पिछले 12 वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी ने विवाह का वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह कई बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी दशमन नेताम ने उसे दवाइयां देकर गर्भपात कराया। उसने यह भी बताया कि गांव के सरपंच, पटेल और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में सामाजिक स्तर पर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शिकायत में पीड़िता ने यह भी उल्लेख किया कि 6 जून को आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की थी।
Trending
- हरित क्रांति का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा में हासिल किया देश में नंबर-1 का मुकाम
- मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा, नागेश्वरी को मिली प्रसूति सहायता
- प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने की पूजा-अर्चना
- हाईमास्ट लाइट से शहीद पार्क चौक, एवं चौपाटी में रौनक बढ़ेंगी- किरण देव
- बेमेतरा में युवाओं के लिए बड़ा अवसर: 18 जून को मेगा रोजगार मेला, 1600 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती
- बस्तर पुलिस का ‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’ अभियान सफल: ₹16 लाख के 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान
- विवाह का झांसा देकर 12 वर्ष तक शारीरिक शोषण करने वाला आरोपित गिरफ्तार
- धान-मक्का खरीदार से मारपीट कर ₹2000 लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल नेक्सन कार जब्त


