खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार खनि अधिकारी शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल द्वारा प्राप्त शिकायत के संबंध में बस्तर जिले के करपावण्ड तहसील के ग्राम छिन्दगांव क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें छिन्दगांव निवासी जयकिशोर गुप्ता एवं शरद बघेल के द्वारा खनिज रेत का बिना किसी अनुमति-वैध दस्तावेज के 02 अलग-अलग स्थानों में अवैध भण्डारण करना पाया गया। जिसे नियमानुसार जप्त कर दोनों अवैध भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मौके पर नोटिस जारी किया गया।
उपरोक्त प्रकरणों में खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 (5) एवं छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भण्डारण) नियम 2009 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। पूर्व में भी समाचार पत्रों के माध्यम से जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहन कर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बिना वैध अनुमति के खनिजों का भण्डारण करना दण्डनीय अपराध है। अतः अवैध भण्डारण कर्ताओं के विरूद्ध पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर छिकारा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज के अवैध भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरन्तर जांच किया जायेगा। उक्त कार्यवाही में अंकित पुरी, खनि निरीक्षक एवं जिला खनिज जांच दल के खनि सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम नेताम मौजूद थे।
Trending
- लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा आम पना वितरण कार्यक्रम आयोजित
- आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित , गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई
- रायपुर कमिश्नरेट की ऐतिहासिक कार्रवाई, महिला अपराधी पर चला जिलाबदर का शिकंजा
- जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर, नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों पर दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण
- कोंडागांव में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 100 एकड़ वनभूमि अवैध कब्जे से मुक्त
- 21 साल की फरारी का अंत: पैरोल से भागे हत्या के दोषी को दंतेवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना से दबोचा
- “समस्या तुंहर, समाधान हमर”: अब एक कॉल पर मिलेगा समस्याओं का समाधान


