खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाॅज) में बीती रात ओडिशा से आई एक गर्भवती महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। महिला ने 5.09 किलोग्राम वजनी बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन के लिए एनआईसीयू में रखा गया है, 5 किलो से अधिक वजन वाले बच्चे के जन्म की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों और स्टाफ की टीम उसे देखने पहुंची। महिला की मेडिकल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के भन्सुली गांव निवासी 25 वर्षीय बांसुडी, पति सौदा प्रसव पीड़ा से परेशान थी। परिजन उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे महिला को मेकाॅज में भर्ती किया गया, जहां उपचार शुरू किया गया। रात में दर्द बढ़ने पर महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। इस दौरान उन्होंने 5.09 किलोग्राम वजनी पुत्र को जन्म दिया। महिला को वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि बच्चे को ब निगरानी और जांच के लिए एनआईसीयू में रखा गया है।
डॉक्टरों ने बताया कि जन्म के समय बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। हालांकि शुगर स्तर समेत अन्य स्वास्थ्य मानकों की निगरानी के लिए उसे 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार, मां को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं है, फिर भी एहतियातन जांच की जा रही है। मेकाॅज में पहली बार 5 किलोग्राम से अधिक वजन वाले बच्चे के जन्म का मामला सामने आया है। फिलहाल यह बच्चा अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending
- मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी
- युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य की सर्वाेच्च प्राथमिकता : गणेश शंकर मिश्रा
- आधुनिक कृषि तकनीक: कोरबा के किसान दिनेश अग्रवाल ने नैनो उर्वरकों से बदली खेती की तस्वीर, लागत आधी और पैदावार बंपर
- सफलता की नई इबारत: छत्तीसगढ़ के किसान दुखा राम ने नैनो यूरिया और नैनो DAP से पलटी किस्मत, लागत घटी और मुनाफा 30% बढ़ा
- बिरसा मुंडा आदिवासियों के भगवान- केन्द्रीय गोंड महासभा
- नैनो उर्वरक से अशोक शार्दुल को कम लागत में मिल रही अधिक उत्पादन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं


