खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मंशानुरूप एवं दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह के मार्गदर्शन में पुलिस रक्षित केंद्र सुकमा में पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिलाओं के लिए तीन दिवसीय समर कैंप का आज 10 जून काे शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 12 जून 2026 तक संचालित होगा। समर कैंप के अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कुर्सी दौड़, चम्मच-नींबू दौड़ सहित अनेक रोचक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों को स्वस्थ, आनंदमय एवं रचनात्मक वातावरण प्रदान करना है।
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण का मानना है कि पुलिस जवान अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और उनकी इस सेवा में परिवार का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। पुलिस विभाग ऐसा विभाग है जहां अधिकारी एवं जवान त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर जनता की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। ऐसे में पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे त्याग, धैर्य और साहस के साथ उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस वेलफेयर गतिविधियों के तहत इस समर कैंप का आयोजन किया गया है, जिससे पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके। कैंप में पुलिस परिवार के लगभग 130 बच्चों सहित करीब 200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
रक्षित निरीक्षक रवि उपाध्याय ने बताया कि समर कैंप को लेकर बच्चों एवं महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस परिवारों के लिए यादगार एवं प्रेरणादायक साबित होगा।
Trending
- सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी
- युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य की सर्वाेच्च प्राथमिकता : गणेश शंकर मिश्रा
- आधुनिक कृषि तकनीक: कोरबा के किसान दिनेश अग्रवाल ने नैनो उर्वरकों से बदली खेती की तस्वीर, लागत आधी और पैदावार बंपर
- सफलता की नई इबारत: छत्तीसगढ़ के किसान दुखा राम ने नैनो यूरिया और नैनो DAP से पलटी किस्मत, लागत घटी और मुनाफा 30% बढ़ा
- बिरसा मुंडा आदिवासियों के भगवान- केन्द्रीय गोंड महासभा
- नैनो उर्वरक से अशोक शार्दुल को कम लागत में मिल रही अधिक उत्पादन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
- प्लास्टिक टब में ‘सीक्रेट बॉक्स’ बनाकर गांजा तस्करी: बालोद पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, 36 लाख की खेप जब्त


