नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से हार्दिक पंड्या बाहर हो गए हैं। सीरीज से ठीक पहले हार्दिक को चोट लग गई है। एक दिन पहले ही हार्दिक को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से वनडे सीरीज में खेलने के लिए ग्रीन सिग्नल मिला था, लेकिन 24 घंटे के भीतर वह अब टीम से बाहर हो गए हैं। हार्दिक पंड्या 11 जून को धर्मशाला में टीम इंडिया के साथ जुड़ने वाले थे, लेकिन अचानक लगी चोट के कारण अब ये खिलाड़ी कम से कम दो और सप्ताह बेंगलुरु में ही रुकेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक को पैर में मोच आई है, जिसकी वजह से मेडिकल स्टाफ ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक किसी भी तरह के खिंचाव या वजन उठाने से बचने की सलाह दी है। ऐसे में अब ये देखना बाकी है कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक के विकल्प की घोषणा करता है या नहीं। बता दें कि हार्दिक पंड्या लगभग एक साल बाद वनडे में वापसी करने वाले थे।
हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भी हार्दिक पंड्या चोट से परेशान रहे थे। हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए कई अहम मैचों में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। चोट के अलावा हार्दिक अपने फॉर्म के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। हालांकि, जब उन्हें फिटनेस क्लियरेंस मिला तो ऐसा लगा कि हार्दिक अपने पुराने फॉर्म को हासिल करें लेकिन उनका इंतजार अब बढ़ गया।
नितीश कुमार रेड्डी पर होगी अब नजर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में नितीश कुमार रेड्डी को भी शामिल किया गया है। हालांकि, हार्दिक के टीम में रहने से नितीश का प्लेइंग इलेवन में खेलना मुश्किल था, लेकिन अब जब हार्दिक चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं तो शुभमन गिल के पास नितीश के अलावा और कोई दूसरी विकल्प नहीं बचा है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


