नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने माता की पुण्य स्मृति में कराया भव्य आयोजन,उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
KWNS – संतोष पाठक , मुंगेली l मुंगेली नगर के लोरमी बाईपास स्थित मंगल भवन में इन दिनों भक्ति,श्रद्धा और अध्यात्म की त्रिवेणी बह रही है। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा अपनी पूजनीय माता श्रीमती निर्मला शुक्ला की पुण्य स्मृति में भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं 11 जून से तीन दिवसीय महा दरबार का आयोजन किया जा रहा है। 7 जून से शुरू हुए इस अलौकिक अनुष्ठान के दूसरे दिन राजनीति और समाज के कई दिग्गज भक्ति रस में सराबोर होने पहुंचे।
आयोजन के दूसरे दिन सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव विशेष रूप से मुंगेली पहुंचे। उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण एवं व्यास पीठ की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
अतिथियों का आत्मीय स्वागत
पूर्व उपमुख्यमंत्री के आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निशा शुक्ला,पिता छोटेलाल शुक्ला सहित पूरे शुक्ला परिवार और स्थानीय जनों ने उनका आत्मीय एवं आदरपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान उन्हें शॉल,श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।इस दौरान कथावाचक वीरेंद्र शास्त्री भी मौजूद रहे l
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहाकि
व्यास पीठ का आशीर्वाद लेने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहाकि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक श्रवण मात्र नहीं है,बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने और आत्मा को पवित्र करने का मार्ग है। माता-पिता की स्मृति में ऐसा भव्य और पवित्र आयोजन कराना एक आदर्श पुत्र का कर्तव्य है। रोहित शुक्ला और उनके परिवार ने अपनी माता जी की स्मृति को इस धार्मिक अनुष्ठान से जोड़कर पूरे नगर को पुण्य का भागीदार बनाया है। आज के इस दौर में जहाँ लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं,वहीं मुंगेली का यह भक्तिमय माहौल नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का काम करेगा। मैं व्यास पीठ को नमन करता हूँ और प्रार्थना करता हूँ कि मुंगेली सहित पूरे प्रदेश पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि
भावुक और कृतज्ञ मन से आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि
मेरी माता श्रीमती निर्मला शुक्ला मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा और शक्ति थीं। आज वे सशरीर हमारे बीच नहीं हैं,लेकिन उनके दिए संस्कार हमेशा हमारे साथ हैं। उनकी पुण्य स्मृति में इस श्रीमद्भागवत कथा और तीन दिवसीय महा दरबार का आयोजन कराने का एकमात्र उद्देश्य यही है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनका आशीर्वाद हमेशा इस नगर पर बना रहे। मैं टी.एस. सिंहदेव,बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय और आप सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ,जिन्होंने हमारे निमंत्रण को स्वीकार कर इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। मुंगेली की इस पावन धरा पर आप सभी का आगमन हमारे पूरे परिवार के लिए सौभाग्य की बात है।
दिग्गज नेताओं और श्रद्धालुओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई नामचीन हस्तियां साक्षी बनीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेष पांडेय,पूर्व विधायक,बिलासपुर,घनश्याम वर्मा,कांग्रेस जिला अध्यक्ष,संजीत बनर्जी,श्याम जायसवाल,एजाज खोखर,हेमेंद्र गोस्वामी,संजय यादव,अरविंद वैष्णव,स्वतंत्र मिश्रा,अजय साहू,जय सोनी,संजय चंदेल,रवि कोसले
सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, मातृशक्ति और दूर-दूर से आए श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। पूरा कथा स्थल ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। यह आयोजन आगामी दिनों में भी इसी तरह अध्यात्म की रोशनी बिखेरता रहेगा।


