खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में शामिल होंने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत आज रायपुर पहुंची। स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पद्मश्री और विधायक अनुज शर्मा, महापौर मीनल चौबे समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक्ट्रेस का स्वागत किया।
जोरा द मॉल में फिल्म भारत भाग्य विधाता की पहली स्क्रीनिंग होगी। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत अन्य भाजपा नेता भी शामिल होंगे। फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे और मीडिया एवं दर्शकों से बातचीत करेंगे।
बता दें कि यह फिल्म मुंबई आतंकी 26/11 हमले के बाद स्वास्थ्य, सुरक्षा कर्मचारियों की बहादुरी को दर्शाती है। शहर में इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत के के दिग्गज एक ही मंच पर नजर आने वाले हैं।
Trending
- उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने शहीद और नक्सल पीड़ित परिवारों से की आत्मीय मुलाकात
- सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा दल लौटा, रायपुर रेलवे स्टेशन पर 1040 विशिष्टजनों का हुआ आत्मीय एवं भव्य स्वागत
- रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर सख्ती
- छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित
- पुरानी पेंशन और कर्मचारी संबंधी मांगों के लिए बिजली कर्मचारी हुए लामबंद
- मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
- बीजापुर में आवारा आवारा कुत्तों के लिए अत्याधुनिक डॉग सेंटर तैयार: एसी, कूलर और 15 दिनों के ‘केयर प्लान’ से नियंत्रित होगी आबादी
- रावघाट तक रेल संचालन के बाद जगदलपुर तक रेल लाइन विस्तार का कार्य आगे बढ़ेगा – तरुण प्रकाश


