खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सडक़ हादसे में घायलों की मदद की। वे खुद अपने वाहन से उतर गईं और घायलों को उससे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। बाद में वे दूसरे वाहन से अपने गृहग्राम के लिए रवाना हो गईं। मंत्री की इस संवेदनशीलता की हर कोई सराहना कर रहा है। दरअसल रविवार की दोपहर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास स्कूटी और ऑटो में टक्कर हो गई थी। इस दौरान मंत्री रायपुर से वापस लौटने के दौरान घटनास्थल के पास से गुजर रहीं थी। इसी बीच सडक़ पर पड़े घायलों को देेखकर उन्होंने अपनी कार रुकवाई और घायलों की मदद की।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रावजाड़े रविवार की दोपहर रायपुर से अपने काफिले के साथ अंबिकापुर पहुंची थीं। अंबिकापुर से वे अपने गृहग्राम सूरजपुर जिले के बीरपुर जा रही थी। वे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाइवे पर पहुंची ही थीं कि 2 युवक सडक़ पर घायल अवस्था में पड़े थे तथा कराह रहे थे। यह देखते ही उन्होंने अपनी कार रुकवाई और पूछताछ शुरु की। पता चला कि स्कूटी और ऑटो रिक्शा में टक्कर के बाद दोनों युवक घायल हो गए हैं। इसके बाद मंत्री ने अपने वाहन से दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। उन्होंने डॉक्टरों को फोन निर्देशित भी किया कि वे घायलों का तत्काल और उचित इलाज की व्यवस्था करें। मंत्री की इस संवेदनशील पहल की वहां मौजूद हर किसी ने सराहना की। मंत्री ने अपने इस कार्य से मानवता की मिसाल पेश की है।
घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सडक़ पर ही काफी देर तक खड़ी रहीं। बाद में उनके लिए दूसरी कार मंगवाई गई, इसके बाद वे अपने गृहग्राम बीरपुर के लिए रवाना हो गईं।इधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने के बाद वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा घायलों को मंत्री के वाहन से उतरवाकर इलाज शुरु किया गया। फिलहाल घायल युवकों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये


