खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई है। टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रावणभाठा मैदान, भाठागांव बस स्टैण्ड के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में अवैध गांजा विक्रय हेतु ग्राहक तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश एवं अति पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा व सहा पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।
टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए की महिला को पकड़ा गया। महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 16.434 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 8,21,700/- रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपिया ने स्वीकार किया कि वह उक्त गांजे को उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश लेजाकर वहां खपाने की फिराक में थी। आरोपिया के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 20(बी) NDPS Act 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपिया को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार महिला तस्कर- पूजा देवी सोनकर पति शम्भू सोनकर 40 वर्ष ग्राम चकरा, थाना राजगढ़, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
Trending
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना


