खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को चाची ने एक साथ पकड़ लिया था। इस बात से नाराज भतीजी ने बाॅयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी ही चाची को मौत के घाट उतार दिया और फिर प्रेमी के साथ मौके से फरार हो गई थी।
दरअसल, थाना लखनपुर में रंजीत लकड़ा 45 वर्ष निवासी भुईंयापारा, जुना लखनपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतिका लक्ष्मी लकड़ा पति बैजनाथ लकड़ा 65 वर्ष की 31 मई को किसी अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। इस रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में मर्ग क्रमांक 52/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मर्ग जांच कार्रवाई में लिया गया।
मर्ग कायम कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। शव के शरीर के अलग-अलग भागों पर चोट और रगड़ने के निशान पाये गये। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की हत्या करने की बात सामने आई। मामले में थाना लखनपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्व कर जाँच में लिया गया। सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने पर पाया गया कि घटना वाली रात एक युवक मृतिका लक्ष्मी लकड़ा के घर आते जाते दिखा था। मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का भी युवक के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर जाते दिखी। मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का व उसके प्रेमी आशीष कुमार गुप्ता को तकनीकी जानकारी के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपी-
01. आशिष कुमार गुप्ता पिता उमेष गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाजारपारा, थाना लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़
02. तेरेसा एक्का पिता बमदेव एक्का, उम्र 20 वर्ष, निवासी लोसगा, रानीकछार, थाना लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़
Trending
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना


