खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ से करीब 120 किलोमीटर दूर भूतहिया नाला के पास शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शव के पास से टोपी, जूता और इलेक्ट्रिक तार बरामद किया गया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जनकपुर थाना अंतर्गत कुंआरपुर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच ने सूचना दी थी कि नाले के पास अनजान व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंचने के बाद जांच की गई, अर्धनग्न अवस्था में मिले शव पर चोट के निशान हैं। दाहिने हाथ में एक टैटू है, जिसपर दीपक लिखा हुआ है। फिलहाल शिनाखत नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भूतहिया नाला के पास एक शव पड़े होने की चर्चा हो रही थी। घटनास्थल पर पहुंचकर शव देखना, जिसके बाद पुलिस को थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की शुरूआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले की जांच जारी है।
Trending
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना


