नई दिल्ली। इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जो फिल्म सबसे ज्यादा चर्चाएं बटोर रही है वो है जान्हवी कपूर और राम चरण की ‘पेद्दी’। 4 जून को सिनेमाघरों में उतरी ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हालांकि पेद्दी की चमक के बीच भी मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का जलवा जारी है। फिल्म ने अपने 17वें दिन भी तगड़ी कमाई की है। चलिए जानते हैं कि शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर इसका कैसा हाल रहा?
मोहनलाल की दृश्यम सीरीज की तीसरी फिल्म दृश्यम 3 भी पहली दो फिल्मों की तरह दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 21 मई को दस्तक दी थी। 6 जून, शनिवार को फिल्म का सिनेमाघरों में 17वां दिन था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम 3 ने शनिवार को भारत में 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि शुक्रवार को 16 वें दिन 80 लाख रुपये कमाए थे। यानी शुक्रवार के मुकाबले शनिवार के कलेक्शन में 62 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है।
‘दृश्यम 3’ की टोटल कमाई कितनी हुई?
21 मई को रिलीज हुई दृश्यम 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 11.05 करोड़ रुपये और तीसरे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 13.70 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। पहले वीक में इसकी कमाई 81.95 करोड़ रुपये हो गई थी। जबकि दूसरे हफ्ते तक इसने 20 करोड़ का कलेक्शन करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। 17 दिनों में इसका भारत में टोटल कलेक्शन 104.73 करोड़ रुपये हो चुका है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो वो भारत में 121 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। वहीं दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 232.87 करोड़ रुपये हो चुका है।
दृश्यम 3 के बारे में
दृश्यम 3 का डायरेक्शन जीतू जोसेफ ने किया है। जबकि इसके प्रोड्यूसर्स एंटनी पेरुंबवूर, जयंतीलाल गड़ा और कुमार मंगत पाठक है। फिल्म में मोहनलाल, जॉर्जकुट्टी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर में एक्ट्रेस मीना ने उनकी पत्नी रानी का किरदार निभाया है। दृश्यम 3 का हिस्सा अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, आशा शरथ जैसे कलाकार भी हैं।
Trending
- अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह -ऐतिहासिक दस्तावेजों से होंगे नागरिक रूबरू
- भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो: पर्यटन, संस्कृति और निवेश की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन
- चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन
- समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- बस्तर से केंद्रीय बलों की होगी चरणबद्ध विदाई; सुरक्षा की कमान संभालेंगे 5,000 ‘बस्तर फाइटर्स’
- कोंडागांव पुलिस महकमे में कसावट: एसपी पंकज चंद्रा ने किया फरसगांव थाने का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के सख्त निर्देश
- कोंडागांव में बड़ी धोखाधड़ी का भंडाफोड़: कम दाम में बाइक दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
- विश्वास का कत्ल: कांकेर में सहेली ही निकली चोर, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार


