खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी कड़ी में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रान्तर्गत झाबक पेट्रोल पम्प के पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा है तथा बिक्री के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर श्री मयंक गुर्जर पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को सिरप के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनिल कुमार साहू निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसके पास बैग में प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन रखा होना पाया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा अनिल कुमार साहू से कोडिन उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने तथा बिक्री करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अनिल कुमार साहू को के कब्जे से कोडिन उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप 249 शीशी तथा घटना से संबंधित 01 नग मोबाइल फ़ोन जुमला कीमती लगभग 1,40,000/- रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर के थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 238/2026 धारा 21 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
Trending
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार


