नई दिल्ली। इस शुक्रवार को बॉलीवुड से दो फिल्में सिनेमाघरों में पहुंची इनमें से एक डेविड धवन निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रही और दूसरी अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ है। वहीं गुरुवार, 4 जून को राम चरण की पैन इंडिया फिल्म पेद्दी पहले ही ही इन फिल्मों को मुकाबला देने के लिए थिएटर में पहुंच गई थी। ऐसे में फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर इन नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों के बीच कमाई के लिए दिलचस्प मुकाबला देखे को मिला। चलिए यहां जान लेते हैं कि फ्राइडे बॉक्स टेस्ट का रिजल्ट कैसा रहा है?
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने शुक्रवार को कितनी की कमाई?
वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की लेटेस्ट रिलीज रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को क्रिटिक्स से बेशक मिला-जुला रिव्यू मिला लेकिन ये दर्शकों को बेहद पसंद आई है। इसी के साथ इसने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई की है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 9 करोड़ रुपये रही। वहीं इस फिल्म वर्ल्डवाइड 11 करोड़ से ओपनिंग की है।
‘बंदर’ ने कितना किया फ्राइडे को कलेक्शन?
अनुराग कश्यप निर्देशित और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ के ट्रेलर ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ये पहले ही दिन फुस्स हो गई। ये फिल्म पहले ही दिन दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई और इसी के साथ ये एक करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बंदर’ ने रिलीज के पहले दिन 1365 शोज से 50 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा है।
पेद्दी ने फ्राइडे को कितनी की कमाई?
राचरण की पेद्दी फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार रही है। बंदर और है जवानी तो इश्क होना है से एक दिन पहले सिनेमाघरों में पहुंची ये पैन इंडिया फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। इसी के साथ जबरदस्त बज के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू में जहां 18.50 करोड़ कमाए थे तो वहीं पहले दिन इसने 51 करोड़ रुपये जोड़े। वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई फिर भी इसने धुआंधार कमाई की है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबित पेद्दी ने रिलीज के दूसरे दिन यानी फ्राइडे को 26.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म की दो दिनों की भारत में नेट कमाई अब 96.40 करोड़ रुपये हो गई है। यानी शतक लगाने से ये बस 3.20 करोड़ रुपये दूर है।
दृश्यम 3 ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
दृश्यम 3 ने दो हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी लेकिन राम चरण की पेद्दी ने आते ही इसका सूपड़ा साफ कर दिया है। मोहनलाल स्टारर फिल्म रिलीज के 16वें यानी तीसरे फ्राइडे को एक करोड़ भी नहीं कमा पाई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम 3 ने तीसरे फ्राइडे यानी 16वें दिन महज 80 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 16 दिनों की नेट कमाई अब 103.43 करोड़ रुपये हो पाई है।
Trending
- किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- किसान बनकर पहुंचे कृषि अधिकारी, खाद की कालाबाजारी का किया खुलासा
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई क्रांतिः रायगढ़ बना अग्रणी जिला
- रेत माफियाओं पर प्रशासन का सख्त प्रहार
- शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत- राज्यपाल डेका
- सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीण- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा
- सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती


