खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरते हुए “अभियान संवेदना” के तहत महिला संबंधी अपराधों में पुलिस वर्दी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा दुष्कर्म के फरार आरोपी को थाना छाल के ग्राम तरेकेला में दबिश देकर गिरफ्तार किया है जिसे न्यायिक कल रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक 30 मई को थाना धरमजयगढ़ में एक 29 वर्षीय महिला द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम तरेकेला थाना छाल निवासी बनेश्वर राठिया (25 वर्ष) द्वारा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया है। महिला बताई कि वह ससुराल से मायके गई थी, 25 मई को साथ घर से थोड़ी दूर बोरबाडी गई थी, जहां पीछे से उसका परिचित बनेश्वर राठिया आ गया जिसने बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद वह भय एवं मानसिक तनाव के कारण तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। जब ससुराल गई तो अपने पति को घटना की जानकारी देने के पश्चात थाना धरमजयगढ़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 156/2026 धारा 64(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा से पीड़िता का कथन कराया। महिला का मेडिकल पश्चात तत्काल पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी की गई। विवेचना दौरान दिनांक 31.05.2026 को आरोपी बनेश्वर राठिया, पिता भुकनंदन राठिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला थाना छाल* को उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए गए।
धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन


