खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। जिले में अवैध शिकार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान वन विभाग ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। आरोप है कि एक किसान ने अपने खेत में बिजली का करंट बिछाकर जंगली सूअर का शिकार किया और बाद में उसका मांस गांव में पकाया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामला ग्राम खुड़मुड़ी का है।
वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में वन्यजीव के शिकार की घटना हुई है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने तलाशी वारंट लेकर गांव में कार्रवाई की। टीम जब आरोपियों के घर पहुंची, तो वहां मांस पकाया जा रहा था। पूछताछ में सामने आया कि यह मांस जंगली सूअर का है। जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि गांव के पेखन वर्मा ने अपने निजी खेत में बिजली का कनेक्शन लगाकर जंगली सूअर का शिकार किया था। शिकार के बाद मांस को गांव में लाकर पकाया जा रहा था।
वन विभाग ने मौके से जंगली सूअर का मांस, एक बसूला, दो कुल्हाड़ियां, एक हंसिया और तीन कड़ाहियां जब्त की हैं। मामले में पेखन वर्मा, बुजलाल कंवर, सेवनदास और मेन कुमार को आरोपी बनाया गया है। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में उपजेल सलोनी भेज दिया गया है। खैरागढ़ डीएफओ पंकज राजपूत का कहना है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Trending
- कांकेर में सनसनी: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक 24 घंटे से लापता, भूरभूसी स्कूल में हैं पदस्थ
- खेल-खेल में मासूम ने आग में फेंकी मोबाइल बैटरी, जोरदार धमाके में 1 वर्षीय बालक की मौत
- सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति: नक्सलवाद के अंधेरे को चीरकर गोगुण्डा के 10 ग्रामीणों के जीवन में लौटी नई रोशनी
- बढ़ते दामों का असर! जगदलपुर में चोरों के निशाने पर कीमती सामान नहीं, बल्कि 25 लीटर पेट्रोल; थाने से 50 मीटर दूरी पर वारदात
- जब सपनों को मिला अपना पता: प्रधानमंत्री आवास योजना ने चन्द्रदेव के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी’
- ’मां की मुस्कान, बच्चे का उज्ज्वल भविष्य: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी भरोसे की साथी’
- “अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- सुकमा में कृषि क्रांति: रामाराम जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए ₹1.16 करोड़ स्वीकृत, 69 हेक्टेयर में लहलहाएगी फसल


