नई दिल्ली। 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। फैंस की मांग है कि इस किशोर बल्लेबाज को भारतीय सीनियर टीम में जल्द मौका मिले। बीसीसीआई अध्यक्ष राजीव शुक्ला के अनुसार, वैभव के चयन को सेलेक्टर्स पर छोड़ देना चाहिए।
आईपीएल 2026 के 16 मुकाबलों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने ‘ऑरेंज कैप’ अपने नाम की। ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ वैभव आईपीएल 2026 में सर्वाधिक 72 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले। फैंस चाहते हैं कि वैभव को जल्द भारतीय टीम में स्थान मिले। इस पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, “वैभव के चयन को हमें सेलेक्टर्स पर छोड़ देना चाहिए। चयनकर्ता निश्चित रूप से सही समय पर इस लेकर फैसला लेंगे।”
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 7 मैच खेले थे, जिसमें 36 की औसत के साथ 252 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी आया था। वैभव आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में वैभव का योगदान अहम रहा था, जिन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध 175 रनों की पारी खेली थी।
विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ रविवार को फाइनल मैच 42 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 75 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 9 चौके शामिल रहे। विराट कोहली के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरे सीजन आईपीएल खिताब अपने नाम किया है।
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर की तारीफ में राजीव शुक्ला ने कहा, “विराट कोहली ने जिस तरह की प्रतिभा दिखाई है, वह बेमिसाल है। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, और जिस तरह उनके कप्तान ने टीम को संभाला, वह भी बेहद कुशलतापूर्ण था।
Trending
- कांकेर में सनसनी: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक 24 घंटे से लापता, भूरभूसी स्कूल में हैं पदस्थ
- खेल-खेल में मासूम ने आग में फेंकी मोबाइल बैटरी, जोरदार धमाके में 1 वर्षीय बालक की मौत
- सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति: नक्सलवाद के अंधेरे को चीरकर गोगुण्डा के 10 ग्रामीणों के जीवन में लौटी नई रोशनी
- बढ़ते दामों का असर! जगदलपुर में चोरों के निशाने पर कीमती सामान नहीं, बल्कि 25 लीटर पेट्रोल; थाने से 50 मीटर दूरी पर वारदात
- जब सपनों को मिला अपना पता: प्रधानमंत्री आवास योजना ने चन्द्रदेव के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी’
- ’मां की मुस्कान, बच्चे का उज्ज्वल भविष्य: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी भरोसे की साथी’
- “अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- सुकमा में कृषि क्रांति: रामाराम जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए ₹1.16 करोड़ स्वीकृत, 69 हेक्टेयर में लहलहाएगी फसल


