खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर वनमंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तेंदूपत्ता गोदाम अग्निकांड की घटना के बीच वनमंडलाधिकारी डीएफओ रमेश जांगड़े के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए वन मंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने जांगड़े को एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील अधिकारी एवं कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने वाला नेतृत्वकर्ता बताते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की है।
कर्मचारियों ने कहा कि डीएफओ रमेश जांगड़े के नेतृत्व में वनमंडल में बेहतर कार्य वातावरण का निर्माण हुआ है। उनके मार्गदर्शन में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समन्वय एवं जवाबदेही बढ़ी है, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक माहौल में कार्य करने का अवसर मिला है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि तेंदूपत्ता गोदाम में हुई आगजनी की घटना गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन मामले की जांच में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें तत्काल तलाश कर लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है, तब किसी अधिकारी को बिना तथ्यों के कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं होगा। वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि आगजनी जैसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन इसके साथ ही ईमानदारी से कार्य कर रहे अधिकारियों का मनोबल भी प्रभावित नहीं होना चाहिए।
कर्मचारी संगठन ने वन मंत्री से आग्रह किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करते हुए वनमंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों तथा विभागीय कार्यों की निरंतरता को ध्यान में रखा जाए। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि सत्य तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा।
वनमंडल के कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि विभागीय विकास, वन संरक्षण तथा जनहित के कार्यों में डीएफओ रमेश जांगड़े का योगदान महत्वपूर्ण रहा है और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में विभाग बेहतर कार्य करता रहेगा।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


