नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल 2026 की चैंपियन बन गई है। फाइनल में बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है। यह लगातार दूसरा साल है जब RCB ने इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे, जवाब में आरसीबी ने 18वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल करके इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली।
आईपीएल के इतिहास में RCB ऐसी केवल तीसरी टीम बन गई है, जिसने लगातार 2 सीजन आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010-2011 और फिर मुंबई इंडियंस ने 2019-2010 में लगातार 2 बार चैंपियन होने का तमगा हासिल किया था। अब बेंगलुरू ने 2025 के बाद 2026 का खिताब भी जीतकर इस खास फेहरिस्त में जगह बना ली है।
रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने इतिहास रच किया है। पाटीदार अब एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद ऐसे केवल तीसरे कप्तान बने हैं, जिन्होंने लगातार 2 खिताब जीते हों। कमेंटेटर्स से लेकर एक्सपर्ट्स भी कहते रहे कि इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला साबित हो सकता है। मगर कप्तान पाटीदार और आरसीबी मैनेजमेंट ने कुछ और ही सोच रखा था। बेंगलुरू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के साथ सबसे बड़ी समस्या यही रही कि शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर के जल्दी आउट होने पर पूरी टीम फ्लॉप हो जाती है। फाइनल में भी कुछ ऐसा ही हुआ, क्योंकि शुभमन गिल (10 रन), साई सुदर्शन (12 रन) और जोस बटलर (19) जल्दी आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की पारी खेल, जैसे-तैसे गुजरात का स्कोर 155 रनों तक पहुंचाया था। बेंगलुरू की ओर से रसिख डार सलाम ने कहर बरपाते हुए सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए।
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तूफानी शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में ही बेंगलुरू 70 रन बना चुकी थी। अय्यर ने 16 गेंद में 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 24 रन और रजत पाटीदार ने 15 रनों का छोटा योगदान दिया। मगर बेंगलुरू की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 42 गेंद में नाबाद 75 रनों की पारी खेली। RCB के लिए विनिंग शॉट भी विराट ने ही लगाया। उन्होंने अरशद खान की गेंद पर छक्का लगाकर RCB का चैंपियन बनना सुनिश्चित किया।
Trending
- गोतमा-कोतासुरा मार्ग के लोकार्पण से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, विकास की राह हुई और आसान
- ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, युवा खिलाड़ियों को वितरित की खेल किट
- यात्री बसों के किराया वृद्धि पर होगा जल्द फैसला, परिवहन विभाग ने बस संचालकों से की बैठक
- कोड़ातराई को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास, भूमिपूजन एवं लोकार्पण
- जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जताया आभार
- नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में राजस्व लिपिकीय कर्मचारियों का कलमबंद आंदोलन, 2 जून को सामूहिक अवकाश
- खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे किसान, सोसाइटियों में सुगमता से मिल रहा खाद, मुड़ैसा की महिला किसान सरिता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार
- नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा


