नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज IPL 2026 का फाइनल है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बतौर कप्तान शुभमन गिल और रजत पाटीदार आमने सामने होंगे, जो अपनी अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। RCB अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी और पहले क्वालीफायर में GT को हराकर फाइनल में पहुंची थी। GT ने दूसरे क्वालीफायर में RR को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। आज लड़ाई खिताब की है, जिसे जीतने के लिए दोनों टीमें अपना पूरा जोर लगा देगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL के पहले संस्करण से खेल रही है, टीम पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है। गुजरात टाइटंस 2022 से लीग में खेल रही है, अपने 5 संस्करण में से टीम 3 बार फाइनल में पहुंची है। दोनों पहली बार फाइनल में आमने सामने होगी, लेकिन इनके बीच कुल 9 मैच हो चुके हैं। इसी सीजन 3 बार दोनों की भिड़ंत हुई है, जानिए हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी है।
RCB vs GT हेड टू हेड
यूं नहीं कहा जा सकता कि हेड टू हेड में किसी एक टीम का पलड़ा भारी है, हां लेकिन इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगे है। RCB और GT के बीच अभी तक IPL में कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 5 बेंगलुरु और 4 गुजरात ने जीते हैं।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सर्वाधिक स्कोर 254 रन है, जो रजत पाटीदार एंड टीम ने इसी सीजन क्वालीफायर-1 में बनाया था। GT का RCB के सामने सर्वाधिक स्कोर 205 ही है।
हर सीजन के आंकड़े देखें तो 2022 में दोनों के बीच 2 मैच हुए थे , दोनों ने 1-1 जीते थे 2023 में हुए एकमात्र मैच में गुजरात ने बाजी मारी थी 2024 में दोनों मैच RCB ने जीते थे। 2025 में हुए एकमात्र मैच में गुजरात जीती थी।
RCB या GT, 2026 में किसका दबदबा
इस संस्करण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 3 मैच हो चुके हैं। 24 अप्रैल को बेंगलुरु में हुए मैच में RCB ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी, विराट कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन बनाए थे। साईं सुदर्शन ने इस मैच में शतक लगाया था। दूसरी बार टीम 30 अप्रैल को आमने सामने हुई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में GT ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाया था।
तीसरी बार टीम क्वालीफायर-2 में भिड़ी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों के बड़े अंतर से हराया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए थे और GT को 162 रनों पर ढेर कर दिया था।
Trending
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार


