खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर में आयोजित रेंज स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता कोड़सा बीजापुर-2026 का भव्य समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में डीआरजी बीजापुर ने कांकेर को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बस्तर रेंज की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया था।
बीजापुर पुलिस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कोड़सा बीजापुर-2026 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन पुलिस लाइन मैदान में हुआ। कोड़सा बीजापुर प्रतियोगिता में 07 जिलों की डीआरजी टीमों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं एसटीएफ की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 04 पूलों में प्रत्येक पूल की 03-03 टीमों के मध्य मुकाबले आयोजित किए गए। फाइनल मुकाबले में डीआरजी बीजापुर ने कांकेर को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं कांकेर उपविजेता और डीआरजी बीजापुर-2 तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं।
समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ओएसडी कमलोचन कश्यप, डीआईजी सीआरपीएफ बीएस0 नेगी, कलेक्टर बीजापुर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


