नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी की बदौलत गुजरात को एकतरफा जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। चेज करते हुए जीटी ने 18.4 ओवर में 3 विकेट पर 219 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली। टीम के लिए गिल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 53 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए।
गिल के साथ ओपनिंग पर उतरे साई सुदर्श ने भी कमाल की पारी खेलते हुए फिफ्टी जड़ी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 167 (77 गेंदों में) रनों की साझेदारी करके जीत को लगभग टीम के खाते में डाल दिया था। सुदर्शन ने 32 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का लगाकर 58 रन बनाए। वह पिछले मुकाबले की इस तरह इस मैच में भी हिट विकेट के जरिए आउट हए। अब गुजरात दूसरी फाइनलिस्ट बनी। टीम फाइनल मैच 31 मई (रविवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी।
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम के लिए 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। सूर्यवंशी के अलावा रवींद्र जडेजा ने 45 रन स्कोर किए। बाकी टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।
सूर्यवंशी और जडेजा के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 01 रन, ध्रुव जुरेल ने 07 रन, कप्तान रियान पराग ने 11 रन, दासुन शनाका ने 03 रन, जोफ्रा आर्चर ने 07 रन और डेनोवन फरेरा ने 11 गेंदों में 38* रन बनाए। फरेरा की पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
चेज करते हुए गुजरात की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली। गिल और सुदर्शन ने बड़ी साझेदारी की। दोनों का विकेट गिरने के बाद बाकी का काम जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया ने कर दिया। सुंदर ने 16 रन, बटलर ने 09* रन और तेवतिया ने 17* रन बनाए।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


