खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में नौतपा और लगातार बढ़ते तापमान का असर वन्य जीवों और पक्षियों पर तेज गर्मी के कारण जीवित रहना मुश्किल हो गया है। जिले के सरोना क्षेत्र में बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत से ग्रामीणों में दहशत और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ये चमगादड़ गर्मी और हीट स्ट्रोक की वजह से गिरकर मर रहे हैं। कई चमगादड़ उड़ते-उड़ते घरों में आकर गिर रहे हैं। पेड़ों के नीचे बड़ी संख्या में मृत चमगादड़ पड़े हुए हैं। इन्हें कुत्ते भी नोच रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल गई है। ग्रामीणों में अब संक्रमण और बीमारी फैलने का डर बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मृत चमगादड़ों के सुरक्षित निपटान और इलाके में दवा छिड़काव की मांग की है। साथ ही वन विभाग से वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की गई है। लगातार बढ़ती गर्मी और सूखते जल स्रोतों के कारण वन्य जीवों और पक्षियों का जीवन संकट में है। ऐसे में समय रहते कदम उठाना जरूरी हो गया है, ताकि बेजुबान जीवों को बचाया जा सके।
सरोना की ग्रामीण महिला खेमेश्वरी सिन्हा ने बताया कि विगत चार दिनाें से लगातार चमगादड़ों की मौत हो रही है। हर दिन बड़ी संख्या में मृत चमगादड़ मिल रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। वहीं ग्रामीण जीवनलाल नेताम ने कहा कि इससे पहले कभी भी इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने का ऐसा दृश्य नहीं देखा गया है।
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ रोशन साहू के अनुसार चमगादड़ और अन्य पक्षियों में तापमान सहन करने की क्षमता सीमित होती है। ये 38 से 39 डिग्री तक ही सामान्य रूप से रह पाते हैं। इससे अधिक तापमान होने पर उन्हें हीट स्ट्रोक हो सकता है, जिससे उनकी मौत हो जाती है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


