खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले की बचेली पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। यह वारंटी दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र से कई महीनों से फरार चल रहा था। उसे बचेली लाकरकार्यवाही उपरांत आज न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालयों ने लंबे समय से लंबित गिरफ्तारी और बेमियादी वारंटों को तुरंत खत्म करने के निर्देशों के पालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली ने मो. गौसूल रशीद के खिलाफ वारंट जारी किया था। वह धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम का बेमियादी वारंटी था। मो. गौसूल रशीद रायपुर के अनंत बिहार, काली गली मोवा का निवासी है। मुखबिर की सूचना पर दंतेवाड़ा पुलिस की एक टीम रायपुर भेजी गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। सायबर शाखा दंतेवाड़ा की सहायता से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे बचेली थाना लाया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


