नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई है। चलिए यहां जानते हैं ‘पति पत्नी और वो दो’ ने रिलीज के 12 दिनों में कितनी कमाई की है और अपनी कितनी लागत वसूल कर डाली है।
पति पत्नी और वो दो ने रिलीज के 12वें दिन कितनी की कमाई?
‘पति पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को नई रिलीज ‘चांद मेरा दिल’ से लेकर कुछ हफ्ते पुरानी ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ और ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ जैसी कई फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है। हालांकि आयुष्मान खुराना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की पुरजोर कोशिश कर रही है और एक करोड़ से ज्यादा की ही कमाई कर रही है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पहले हफ्ते में 29 करोड़ का कलेक्शन किया था।
इसके बाद 8वें दिन इसने 1.35 करोड़, 9वें दिन 2.75 करोड़, 10वें दिन 3.25 करोड़ और 11वें दिन 1.25 करोड़ कमाए।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पति पत्नी और वो दो’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को कमाई में मामूली तेजी दिखाते हुए 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया।
इसी के साथ भारत में फिल्म की 12 दिनों की कुल कमाई अब 39 करोड़ रुपये हो गई है।
‘पति पत्नी और वो दो’ ने कितना वसूला बजट
60 करोड़ के बजट में बनी टी-सीरीज़ फिल्म्स और बीआर स्टूडियोज़ की इस फिल्म ने अपने अनुमानित इनवेस्टेमेंट का तकरीबन 65% वसूल कर लिया है. वहीं 5 जून, 2026 को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के आने तक बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कंप्टीशन नहीं है। ऐसे में फिल्म के पास कमाने का अभी काफी मौका है। लेकिन सेफ जोन में आने के लिए सुरक्षित दायरे में आने के लिए 21 करोड़ कमाने की और जरूरत है तभी ये अपनी पूरी लागत भी वसूल कर पाएगी।
2026 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म
पति पत्नी और वो दो बेशक मोटी कमाई नहीं कर रही है लेकिन इसने हाल ही में इक्कीस को पीछे छोड़ते हुए 2026 में बॉलीवुड की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल किया है। कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक अब यह फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ (52.99 करोड़) और ‘मर्दानी 3’ (52.99 करोड़) के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन को टक्कर देने की कोशिश कर रही है ताकि आधिकारिक तौर पर टॉप 5 में एंट्री कर सके।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट(नेट कलेक्शन)
धुरंधर 2: 1184.73 करोड़
बॉर्डर 2: 362.76 करोड़
भूत बंगला: 191.31 करोड़
ओ’रोमियो: 83.35 करोड़
मर्दानी 3: 52.99 करोड़
द केरल स्टोरी 2: 52.25 करोड़
पति पत्नी और वो दो: 39 करोड़ (12 दिनों के सैकनिल्क का कलेक्शन)
इक्कीस: 36.25 करोड़
कृष्णावतारम पार्ट 1: 29.62 करोड़
चांद मेरा दिल: 12.47 करोड़
Trending
- जनप्रतिनिधि से पत्रकरिता, संघर्ष, जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बने प्रीत लाल कुर्रे को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड
- दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक खोज, 11वीं शताब्दी के शिलालेखों से लेकर दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियों का मिला खजाना
- सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम: ‘नारी शक्ति’ को मिला आत्मनिर्भरता का नया मंच
- छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज
- बीजापुर तेंदूपत्ता अग्निकांड: सरकार का बड़ा एक्शन; DFO रमेश जांगड़े हटाए गए, वन मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
- सड़क पर ‘संजीवनी’: 108 कर्मियों की सूझबूझ से एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
- सुशासन तिहार शिविर में वन विभाग ने 99,500 पौधे बाटे, तेन्दुपत्ता संग्राहकों की बेटियों को किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी


