नई दिल्ली। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर परफॉर्म किया है। एक मई को रिलीज होने के बाद से ये टिकट खिड़की पर जमी हुई है और हर दिन अपने कुल कलेक्शन में इजाफा कर रही है। हालांकि इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा जा रहा है लेकिन ये अब मराठी सिनेमा के इतिहास में शतक लगाने से बस कुछ ही करोड़ दूर है। चलिए यहां जानते हैं। ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के चौथे संडे यानी 24वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘राजा शिवाजी’ ने 24वें दिन कितनी की कमाई?
रितेश के अलावा जेनेलिसा डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन सहित कई दमदार कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस से सजी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा ‘राजा शिवाजी’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इसी के साथ मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन शानदार हफ्ते बिताए हैं। वहीं चौथे सप्ताह में प्रवेश करते ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई थी लेकिन चौथे वीकेंड पर इसने फिर अपना दिखाते हुए कलेक्शन में बड़ा उछाल लिया।
इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ की कमाई की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ का कलेक्शन किया था।
इसके बाद दूसरे वीक में इसने 24.30 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 12 करोड़ का कलेक्शन किया
वहीं चौथे फ्राइडे यानी 22वें दिन फिल्म ने 60 लाख कमाए थे। इसके बाद 23वें दिन इसने तेजी दिखाते हुए 1.22 करोड़ का कलेक्शन किया
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे संडे को 1.30 करोड़ की कमाई की।
इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ की 24 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 92.07 करोड़ रुपये हो गई है।
‘राजा शिवाजी’ शतक जड़ने से कितनी दूर
‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 24 दिनों में भारत में 92.07 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म की कमाई में चौथे वीकेंड में आई तेजी साफ दिखाती है कि लोगों का इसमें अभी भी इंटरेस्ट बना हुआ है। ऐसे में ये अब शतक जड़ने से महज 8 करोड़ रुपये और दूर है। उम्मीद है कि चौथे हफ्ते में फिल्म ये आंकड़ा पार कर लेगी और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मराठी सिनेमा की पहली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली पहली फिल्म बन जाएगी। फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं।
Trending
- सब्जी के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे ₹65 लाख का गांजा, गरियाबंद पुलिस को हफ्तेभर में तीसरी बड़ी कामयाबी
- नौतपा आज से शुरू, इससे डरे नहीं नवपता ना पड़े तो क्या होगा? जानें
- IPL 2026: रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स सातवीं बार प्लेऑफ में, मुंबई को 30 रनों से रौंदा; पंजाब और कोलकाता का सफर खत्म
- बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का ऐतिहासिक महा-संग्राम: चौथे रविवार को फिर गरजी रितेश देशमुख की फिल्म, 100 करोड़ी क्लब से बस एक कदम दूर
- अचार-चटनी ही नहीं कच्चे आम का जूस भी बनता है टेस्टी, शरीर को करता है ठंडा, जानें आम पन्ना के फायदे
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत
- बिलासपुर में प्रलोभन देकर धर्मांतरण का आरोप; तीन के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कस्टडी में आरोपी
- आज से नौतपा शुरू, अगले 9 दिन ज्यादा तपेगी धरती


