नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों दो फिल्मों को बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है। ये कोई बॉलीवुड नहीं बल्कि तमिल और मलयालम की फिल्में हैं। पहली ‘दृश्यम 3’ और दूसरी ‘करुप्पू’ है। सूर्या स्टारर फिल्म रिलीज होने के साथ ही महज तीन दिनों में 100 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया था, लेकिन अब ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के बाद से ही इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। चलिए बताते हैं शनिवार के वीकेंड पर दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की।
‘दृश्यम 3’ तीसरे दिन 34 करोड़ के पार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 15.85 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी और दूसरे दिन 11.05 करोड़ की कमाई की थी।
– अब तीसरे दिन यानी कि सेटरडे को 13.70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
– शनिवार को 5,081 शोज मिले और 49.7% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई।
– फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 40.60 करोड़ हो चुका है।
‘करुप्पू’ का 9वें दिन का कलेक्शन
सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है और ये रिलीज के 9 दिन बाद भी कमाई कर रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.85 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) की कमाई की।
– वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार 8वें दिन 7.80 करोड़ की कमाई की थी।
– अब 9वें दिन दूसरे शनिवार को फिल्म ने 12.20 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके 4,969 शोज के लिए 40.7% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है।
– इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 133.85 करोड़ हो चुका है।
‘करुप्पू’ और ‘दृश्यम 3’ के बारे में
बहरहाल, अगर ‘करुप्पू’ और ‘दृश्यम 3’ के बारे में बात की जाए तो ‘करुप्पू’ एक तमिल फेंटेसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सूर्या के साथ ही एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने लीड रोल प्ले किया है। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बना दिए थे। ये सूर्या की हाईएस्ट ग्रॉसिंग और वर्ल्डवाइड पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई थी।
‘दृश्यम 3’ के बारे में बात करें तो ये मोहनलाल की मलयालम फिल्म है। ये मोहनलाल की हिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा सीक्वल है, जिसे वैसा ही रिस्पांस मिल रहा है, जैसा कि बाकी फिल्मों को मिल चुका है। इसी फिल्म के नाम पर अजय देवगन स्टारर हिंदी में भी हिट फिल्म बनााई जा चुकी हैं।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


