खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के गोंडाहूर थाना क्षेत्र के पीवी 01 निवासी एक मोटर साइकिल मैकेनिक धनंजय देवनाथ ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पोस्टमार्टम के बाद आज शुक्रवार काे शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक धनंजय देवनाथ के परिजनों ने बताया कि धनंजय रोजाना की तरह गुरूवार काे गैरेज में काम करने के बाद घर आया था। उसने किसी भी तरह की कोई विशेष चर्चा नहीं की थी। धनंजय बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। उनके व्यवहार में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं दिखा था। परिजनों को उसके मन में चल रही किसी परेशानी का अंदाजा नहीं था। सुबह जब परिजन बाथरूम गए तो धनंजय को फंदे पर लटका देखकर चौंक गए। परिजनों ने तुरंत आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


