खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर की एक ज्वेलरी दुकान से 16 साल पुराना कर्मचारी 2 करोड़ रुपए से अधिक का सोना लेकर फरार हो गया है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पतासाजी जारी है। एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी संदिग्ध गतिविधि करते दिखाई दे रहा है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सदरबाजार की है।
जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी में बंधवापारा निवासी सूरज साहू ने सोना चोरी किया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। लंबे समय से काम करने और भरोसेमंद होने के कारण उसे दुकान में डिस्प्ले में रखे गए सोने के जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी गई थी।
पिछले महीने उसने एक व्यापारी को दिखाने के लिए लॉकर से सोना निकाला था। सोना वापस लॉकर में रखने के बजाये आरोपी ने अपने बैग में रख लिया और चुपचाप घर चला गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह कुछ दिन तक दुकान आता रहा, जिससे किसी को शक नहीं हुआ। करीब एक माह बाद जब स्टॉक का मिलान के दौरान 1,495 ग्राम सोना कम पाया गया।
सोना गायब होने की घटना के बाद कारोबारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में कर्मचारी सूरज साहू संदिग्ध गतिविधियों में नजर आया। गायब सोने के जेवर की कीमत 2.34 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वह फरार मिला। मामला दर्ज पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।
Trending
- बस्तर में आस्था का सैलाब: मर्दापाल के ग्रामीणों ने बाबा शंकर दास से ली दीक्षा, गूंजा ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का जयघोष
- ई-फार्मेसी के खिलाफ ‘महाबंद’: जगदलपुर में मेडिकल स्टोर ठप
- शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : मंत्री ओ.पी. चौधरी
- बुजुर्गों का संबल बनी ‘सियान गुड़ी’: जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा सेहत, सम्मान और अध्यात्म का अनूठा संगम
- रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था का बड़ा अपग्रेड: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 54 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी; अब ड्रोन से भी होगी पेट्रोलिंग
- दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट (कमिश्नर) प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज
- 16 साल का भरोसा, एक झटके में खाक- ज्वेलरी दुकान का कर्मचारी 2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार
- बस्तर की नई ‘लाइफ लाइन’ बनने की ओर बोधघाट परियोजना: 49 हजार करोड़ की योजना का नया सर्वे शुरू, 45 साल का इंतजार होगा खत्म!


