खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर की एक ज्वेलरी दुकान से 16 साल पुराना कर्मचारी 2 करोड़ रुपए से अधिक का सोना लेकर फरार हो गया है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पतासाजी जारी है। एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी संदिग्ध गतिविधि करते दिखाई दे रहा है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सदरबाजार की है।
जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी में बंधवापारा निवासी सूरज साहू ने सोना चोरी किया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। लंबे समय से काम करने और भरोसेमंद होने के कारण उसे दुकान में डिस्प्ले में रखे गए सोने के जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी गई थी।
पिछले महीने उसने एक व्यापारी को दिखाने के लिए लॉकर से सोना निकाला था। सोना वापस लॉकर में रखने के बजाये आरोपी ने अपने बैग में रख लिया और चुपचाप घर चला गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह कुछ दिन तक दुकान आता रहा, जिससे किसी को शक नहीं हुआ। करीब एक माह बाद जब स्टॉक का मिलान के दौरान 1,495 ग्राम सोना कम पाया गया।
सोना गायब होने की घटना के बाद कारोबारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में कर्मचारी सूरज साहू संदिग्ध गतिविधियों में नजर आया। गायब सोने के जेवर की कीमत 2.34 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वह फरार मिला। मामला दर्ज पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।
Trending
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
- हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत
- 16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त
- सरगुजा में मानवता शर्मसार: 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी आक्रोश
- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ऑपरेशन हंट” से सुलझा करही गोलीकांड, 3 राज्यों की खाक छानने के बाद दबोचे गए हत्यारे
- बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल
- राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए निर्माण में लेत-लतीफी पर PWD सचिव सख्त, जिम्मेदार एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें


