Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बस्तर में आस्था का सैलाब: मर्दापाल के ग्रामीणों ने बाबा शंकर दास से ली दीक्षा, गूंजा ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का जयघोष

    May 20, 2026

    ई-फार्मेसी के खिलाफ ‘महाबंद’: जगदलपुर में मेडिकल स्टोर ठप

    May 20, 2026

    शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : मंत्री ओ.पी. चौधरी

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बस्तर में आस्था का सैलाब: मर्दापाल के ग्रामीणों ने बाबा शंकर दास से ली दीक्षा, गूंजा ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का जयघोष
    • ई-फार्मेसी के खिलाफ ‘महाबंद’: जगदलपुर में मेडिकल स्टोर ठप
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • बुजुर्गों का संबल बनी ‘सियान गुड़ी’: जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा सेहत, सम्मान और अध्यात्म का अनूठा संगम
    • रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था का बड़ा अपग्रेड: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 54 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी; अब ड्रोन से भी होगी पेट्रोलिंग
    • दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट (कमिश्नर) प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज
    • 16 साल का भरोसा, एक झटके में खाक- ज्वेलरी दुकान का कर्मचारी 2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार
    • बस्तर की नई ‘लाइफ लाइन’ बनने की ओर बोधघाट परियोजना: 49 हजार करोड़ की योजना का नया सर्वे शुरू, 45 साल का इंतजार होगा खत्म!
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बस्तर की नई ‘लाइफ लाइन’ बनने की ओर बोधघाट परियोजना: 49 हजार करोड़ की योजना का नया सर्वे शुरू, 45 साल का इंतजार होगा खत्म!
    बस्तर

    बस्तर की नई ‘लाइफ लाइन’ बनने की ओर बोधघाट परियोजना: 49 हजार करोड़ की योजना का नया सर्वे शुरू, 45 साल का इंतजार होगा खत्म!

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 20, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के बारसुर के पास इंद्रावती नदी पर प्रस्तावित बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना को छत्तीसगढ़सरकार पुनर्जीवित करने के फैसले के बाद दिल्ली की वेपकोस लिमिटेड ने एक बार फिर सर्वे शुरू कर दिया है। यह परियोजना विगत 45 वर्षाें से विकास की फाइलों और विस्थापन के डर के बीच अटकी हुई है, लेकिन अब इसे बस्तर की नई लाइफ लाइन बनाने की तैयारी में है। बोधघाट प्रोजेक्ट का इतिहास जितना पुराना है, इसकी लागत का ग्राफ भी उतनी ही तेजी से बढ़ा है। 1979 में जब योजना पहली बार आई, तब इसका स्वरूप और बजट आज के मुकाबले बेहद कम था। लेकिन समय के साथ तकनीकी बदलावों और महंगाई के कारण इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत अब 49 हजार करोड़ रुपए के पार जा चुकी है। वर्तमान में वेपकोस लिमिटेड की ओर से किया जा रहा नया सर्वे इस परियोजनाकी दिशा तय करेगा।
    प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अगले तीन महीनों के भीतर सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसी आधार पर डीपीआर मतलब नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होगी । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं इस परियोजनाकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इससे साफ है कि सरकार इस बार इसे निर्णायक मोड़ तक ले जाने के मूड में है। वेपकोस लिमिटेड द्वारा तेजी से सर्वे कार्य जारी है। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर विस्थापन एवं पुनर्वास नीति पर काम होगा। हालांकि, 45 साल बाद भी प्रशासन की मूल चुनौतियां वही हैं जिसके कारण प्रस्तावित बोधघाटपरियोजना अटकी हुई थी ।
    गाैरतलब है कि 1979 में मध्यप्रदेश के दौर में केंद्र सरकार ने इंद्रावती नदी पर बोधघाट प्रोजेक्ट मंजूर किया गया था, तब इसका उद्देश्य 500 मेगावाट बिजली उत्पादन का था। वर्ष 2020 के आस-पास इसे पुनर्जीवित करने की कोशिशें शुरू हुईं। अब इसका स्वरूप बिजली उत्पादन से बदलकर बहुउद्देशीय कर दिया है, वर्तमान में इसकी लागत लगभग 49 हजार करोड़ रुपए हो गई है। इससे दंतेवाड़ा के अकेले 100 से ज्यादा गांव इस सिंचाई नेटवर्क से सीधे तौर पर जुड़ जायेंगे। दंतेवाड़ा बीजापुर और सुकमा के 269 गांवों के किसानों को साल भर पानी मिलेगा। जल संसाधन विभाग के मुताबिक बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर में कुल 9 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। बोधघाट परियोजना का काम पूरा होने के बाद बाकी के लिए रास्ता खुल जायेगा। प्रस्तावित परियोजनाओं में बस्तर जिले में मटनार और चित्रकोट जलविद्युत परियोजना, दंतेवाड़ा में बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना, बीजापुर जिले में कुटरू, नुगूर और भोपालपटनम में जलविद्युत परियोजना और बहुउद्देशीय परियोजना शामिल हैं।
    उल्लेखनिय है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने भी इंद्रावती नदी पर प्रस्तावित बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना काे आगे बढ़ाने के लिए प्रस्तावित बोधघाट परियोजना के सर्वेक्षण को लेकरसैद्धांतिक सहमति दे दी थी। साथ ही कई दूसरी महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के सर्वेक्षण और विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए भी तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल ने सैद्धांतिक सहमतिदी थी। श्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान यह सहमति दी थी। इतना ही नही सर्वे और डीपीआर के लिए सरकार ने बजट में 50 करोड़ रुपए भी मंजूर कर दिए गये थे।
    नक्सलियाें एवं अन्य संगठनाें के विराेध करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने कहा था कि विरोध करने वाले नेता बताएं कि उनके खेतों में पानी पहुंचता है कि नहीं। उनके खेत में पानी पहुंच रहा है तो आदिवासी के खेत में पानी पहुंचना चाहिए की नहीं पहुंचना चाहिए। जो नक्सली इसका विरोध कर रहे हैं, उन नक्सली नेताओं को बताना चाहिए कि हैदराबाद में, तेलंगाना में महाराष्ट्र में वे जहां भी रहते हैं उनके खेतों और घरों की स्थिति क्या है। मुख्यमंत्री ने कहा, उन नक्सली नेताओं से भी मैं सवाल करना चाहता हूं, कि उनकी स्थिति क्या है। क्या आदिवासी की स्थिति नहीं सुधरनी चाहिए। उनके खेतों में पानी नहीं पहुंचना चाहिए। उनको रोजगार का अवसर नहीं मिलना चाहिए।इसके बाद चुनाव नजदीक आ जाओ पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बधेल जनसंपर्क अभियान ‘भेंट मुलाकात’ पर निकल पड़े और उनका रूख बदल गया और उन्हाेने कहा है कि जब तक बस्तर के लोग सहमत नहीं होंगे, इंद्रावती नदी में प्रस्तावित बोधघाट परियोजना प्रारंभ नहीं की जाएगी। अब जब प्रस्तावित बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना को भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार पुनर्जीवित करने के फैसले के साथ आओ बढ़ रही है तब कांग्रेस का क्या रूख हाेता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में आस्था का सैलाब: मर्दापाल के ग्रामीणों ने बाबा शंकर दास से ली दीक्षा, गूंजा ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का जयघोष

    May 20, 2026

    ई-फार्मेसी के खिलाफ ‘महाबंद’: जगदलपुर में मेडिकल स्टोर ठप

    May 20, 2026

    देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ, उसी तरह आपराधिक मुकदमे को अंजाम तक पंहुचाने का लक्ष्य पूरा करना है- अमित शाह

    May 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,140

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,348

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,293

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,223
    Don't Miss
    बस्तर

    बस्तर में आस्था का सैलाब: मर्दापाल के ग्रामीणों ने बाबा शंकर दास से ली दीक्षा, गूंजा ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का जयघोष

    By Khabar WorldMay 20, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के रामपुर आश्रम चपका के बाबा बिहारी दास महाराज…

    ई-फार्मेसी के खिलाफ ‘महाबंद’: जगदलपुर में मेडिकल स्टोर ठप

    May 20, 2026

    शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : मंत्री ओ.पी. चौधरी

    May 20, 2026

    बुजुर्गों का संबल बनी ‘सियान गुड़ी’: जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा सेहत, सम्मान और अध्यात्म का अनूठा संगम

    May 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    बस्तर में आस्था का सैलाब: मर्दापाल के ग्रामीणों ने बाबा शंकर दास से ली दीक्षा, गूंजा ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का जयघोष

    May 20, 2026

    ई-फार्मेसी के खिलाफ ‘महाबंद’: जगदलपुर में मेडिकल स्टोर ठप

    May 20, 2026

    शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : मंत्री ओ.पी. चौधरी

    May 20, 2026

    बुजुर्गों का संबल बनी ‘सियान गुड़ी’: जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा सेहत, सम्मान और अध्यात्म का अनूठा संगम

    May 20, 2026

    रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था का बड़ा अपग्रेड: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 54 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी; अब ड्रोन से भी होगी पेट्रोलिंग

    May 20, 2026

    दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट (कमिश्नर) प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज

    May 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.