नई दिल्ली। जीतू जोसेफ निर्देशित ब्लॉकबस्टर थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी कड़ी को लेकर काफी बज बना हुआ है। ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल एक बार फिर अपने जॉर्जकुट्टी के सबसे यादगार किरदार को निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म से उम्मीदें बहुत ज़्यादा हैं और इसी के साथ इसे प्री टिकट सेल में दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से कितना कलेक्शन कर डाला है?
‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में कितनी कर डाली कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर में ‘दृश्यम 3’ के लिए पहले दिन की एडवांस बुकिंग 21 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गई है और बिक्री तेज़ी से बढ़ रही है। फिल्म एनालिस्ट एबी जॉर्ज ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, “दृश्यम 3 की दुनिया भर में प्री-सेल्स ज़बरदस्त चल रही हैं। पहले दिन की प्री-सेल – जल्द ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब तक 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। ललेटन की चौथी 20 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग होने वाली है। किसी भी मॉलीवुड अभिनेता के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग।”
घरेलू प्री-सेल्स में ‘दृश्यम 3’ केरल मे सबसे ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुकाबिक राज्य में एडवांस बुकिंग लगभग 5.50 करोड़ रुपये (कुल) होने का अनुमान है। वहीं पूरे भारत में मोहनलाल स्टारर फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग 9 करोड़ रुपये (कुल) के करीब पहुंचने का अनुमान है। तमिलनाडु, कर्नाटक और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी फिल्म की डब की गई रिलीज़ को लेकर अच्छी मांग देखी जा रही ह। फिल्म मलयालम के साथ-साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी।
ओवरसीज मार्केट में ‘दृश्यम 3’ को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
गल्फ रीजन ओवरसीज सेल में लीडिंग बना हुआ है, जबकि उत्तरी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया में भी बुकिंग के अच्छे ट्रेंड्स दर्ज किए जा रहे हैं। अगर मौजूदा रफ्तार जारी रही तो ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि पहले शो के शुरू होने से पहले ही ग्लोबली ये फिल्म एडवांस बुकिंग में 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।
पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद
रिलीज से पहले मिल रही जबरदस्त पॉपुलैरिटी के चलते, ‘दृश्यम 3’ से अब काफी उम्मीद की जा रही है कि यह पहले दिन ही दुनिया भर में 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी।बता दें कि फिल्म में मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी, आशा शरथ, शांति मायादेवी और वीना जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
Trending
- पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से मुक्ति का मार्ग; जानिए पीली सरसों के 5 दिवसीय उपाय का संपूर्ण विज्ञान और महत्व
- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, मिशेल मार्श को पछाड़कर छीनी ‘ऑरेंज कैप’; देखें टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट
- ‘जॉर्जकुट्टी’ का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम: रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ ने बनाए रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग 24 करोड़ पार
- समर सीजन का सुपरफूड: ₹2 का नींबू पानी, 45 डिग्री के पारे में दे रहा है ‘इंस्टेंट एनर्जी’ का बूस्ट
- बेमेतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SSP रामकृष्ण साहू ने जारी की तबादला सूची, 140 पुलिसकर्मी इधर से उधर
- लोखण्डी पंचायत में 9 लाख का बड़ा घोटाला, कागजों पर बन गया ‘भवन’ और ‘बोर’, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
- छत्तीसगढ़ में ‘दोहरी मार’: उमस के बाद अब भीषण हीटवेव का अलर्ट, 4 दिनों में 4°C तक चढ़ेगा पारा
- वाड्रफनगर कोर्ट परिसर में भिड़े दो पक्ष, वकील से बदसलूकी के बाद 18 लोगों पर नामजद FIR दर्ज


