खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की फारसगांव पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली और उत्तरप्रदेश से 7 आरोपियों इसरार अहमद संगम विहार दिल्ली, आकिल बरेली, उत्तरप्रदेश, हाल संगम विहार दिल्ली, शिवम गुप्ता संगम विहार, दिल्ली, नितिन कुमार त्यागी गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश, रजा हुसैन नई दिल्ली, तरुण कौशिक रोहतास नगर, दिल्ली एवं प्रदीप बघेल गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित से करीब ढाई महीने में ₹29,69,673 विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। यह गिरोह पिछले 6-7 वर्षों से देशभर में ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। फारसगांव पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली और गाजियाबाद में 10 दिनों तक डेरा डालकर मुख्य सरगना और मुख्य कॉलर समेत सभी आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर आज मंगलवार काे छत्तीसगढ़ लाया गया है।
फारसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले की शुरुआत तब हुई जब फारसगांव थाना क्षेत्र के कोपरा बाजारपारा निवासी शंकरलाल राणा (57 वर्ष) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित को 27 नवंबर 2025 को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को ‘बीमा लोकपाल परिषद’ का एजेंट बताया। ठगों ने पीड़ित को बताया कि उनके नाम पर बीएसई स्टॉक एक्सचेंज में ₹71,72,499 का फंड जमा है, जिसे रिफंड कराने के लिए प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। अलग-अलग फर्जी नामों और मोबाइल नंबरों से संपर्क कर आरोपियों ने पीड़ित से करीब ढाई महीने में ₹29,69,673 विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित की शिकायत पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 29/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह बेहद संगठित तरीके से काम करता था। दिल्ली के स्लम इलाकों से गरीब लोगों के नाम पर म्युल बैंक खाते खुलवाए जाते थे। खाताधारकों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और पता बदलवाकर बैंक खातों को नियंत्रित किया जाता था। पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक गिरोह के पास रहते थे। अवैध तरीके से लोगों का डेटा खरीदकर खुद को बीमा अधिकारी बताकर कॉल की जाती थी। ठगी की रकम अलग-अलग एटीएम से तुरंत निकाल ली जाती थी। गिरोह के सदस्य कीपैड मोबाइल और फर्जी सिम का उपयोग कर पुलिस से बचते थे। मुख्य आरोपी रजा हुसैन पहले भी साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुका है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब में नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत
- देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ, उसी तरह आपराधिक मुकदमे को अंजाम तक पंहुचाने का लक्ष्य पूरा करना है- अमित शाह
- ₹29 लाख की ठगी के अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 7 आरोपित गिरफ्तार
- एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: माजदा की टक्कर से चारामा के दो युवकों की दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
- छत्तीसगढ़ के नागरिक सहकारी बैंकों का होगा कायाकल्प: मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग समेत मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं
- वन है तो जीवन है : वन विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को मिल रहा सहारा
- अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; शुभमन गिल संभालेंगे कमान, रोहित-विराट की एंट्री और 4 नए चेहरे शामिल
- सुशासन तिहार 2026: ‘समाधान शिविर’ बना दिव्यांग तुलेश्वरी की नई राह, सक्ती ज़िले में ऑन-द-स्पॉट मिला मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का सहारा


