नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। आईपीएल के खत्म होने के ठीक बाद 6 जून से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में खेलेगी। इसका आयोजन मुल्लांपुर के महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसके बाद 14, 17 और 20 जून को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे।
टीम इंडिया को अपने आखिरी टेस्ट और वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी। पिछले साल के अंत में साउथ अफ्रीका ने दो मैचों के टेस्ट सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में टीम वनडे सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद 2-1 से हार गई थी। अफगानिस्तान के खिलाफ अभी तक भारत ने एक ही टेस्ट खेला है और उसमें टीम को जीत मिली है। वहीं चार वनडे में भारत ने 3 जीते हैं जबकि एक टाई रहा है। यह पहला मौका होगा जब भारत और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय वनडे सीरीज होगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ
वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़।
टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, ध्रुव जुरेल।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब में नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत
- देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ, उसी तरह आपराधिक मुकदमे को अंजाम तक पंहुचाने का लक्ष्य पूरा करना है- अमित शाह
- ₹29 लाख की ठगी के अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 7 आरोपित गिरफ्तार
- एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: माजदा की टक्कर से चारामा के दो युवकों की दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
- छत्तीसगढ़ के नागरिक सहकारी बैंकों का होगा कायाकल्प: मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग समेत मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं
- वन है तो जीवन है : वन विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को मिल रहा सहारा
- अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; शुभमन गिल संभालेंगे कमान, रोहित-विराट की एंट्री और 4 नए चेहरे शामिल
- सुशासन तिहार 2026: ‘समाधान शिविर’ बना दिव्यांग तुलेश्वरी की नई राह, सक्ती ज़िले में ऑन-द-स्पॉट मिला मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का सहारा


