खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंर्तगत एनएच 30 पर रतेसरा के पास 8 मई की देर रात 11:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में चारामा नगर के दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चारामा निवासी इंद्र किरी (20), अपने मित्र मुजीब खान के साथ एक्टिवा स्कूटी (सीजी 05 एएस 9200) से रतेसरा की ओर जा रहे थे। रतेसरा मोड़ के पास सामने से आ रहे एक माजदा वाहन (सीजी 07 सीजे 9146) ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह डैमेज हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से दोनों घायल युवकाे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान इंद्र किरी ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मुजीब खान को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन उन्होंने भी इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही चारामा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक इंद्र किरी के परिजनों की शिकायत पर माजदा गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है, आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब में नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों का आत्मीय स्वागत
- देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ, उसी तरह आपराधिक मुकदमे को अंजाम तक पंहुचाने का लक्ष्य पूरा करना है- अमित शाह
- ₹29 लाख की ठगी के अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 7 आरोपित गिरफ्तार
- एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: माजदा की टक्कर से चारामा के दो युवकों की दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
- छत्तीसगढ़ के नागरिक सहकारी बैंकों का होगा कायाकल्प: मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग समेत मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं
- वन है तो जीवन है : वन विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को मिल रहा सहारा
- अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; शुभमन गिल संभालेंगे कमान, रोहित-विराट की एंट्री और 4 नए चेहरे शामिल
- सुशासन तिहार 2026: ‘समाधान शिविर’ बना दिव्यांग तुलेश्वरी की नई राह, सक्ती ज़िले में ऑन-द-स्पॉट मिला मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का सहारा


