खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम पंचायत पामगल में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। शिविर में आसपास की 11 ग्राम पंचायतों से ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक अपनी मांगें और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।
शिविर के दौरान मांग और शिकायत से जुड़े कुल 501 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य विभाग सहित कई विभागों ने मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। ग्रामीणों की सुविधा के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म आयोजित कर उन्हें पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर शिशु पोषण और स्वस्थ विकास के प्रति जागरूक किया गया।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित यह समाधान शिविर शासन और ग्रामीणों के बीच बेहतर संवाद का प्रभावी माध्यम बना। शिविर के जरिए लोगों को एक ही स्थान पर समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिला।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


