खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। निगम के इंदिरा वार्ड में होने जा रहे पार्षद पद उपचुनाव में आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी ने सैकड़ों समर्थकों व भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के संग विशाल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी विशेष रूप से शामिल थे।
आज नामांकन पत्र दाखिले के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी ने कलेक्ट्रेट में निर्वाचन अधिकारी सीपी बघेल के समक्ष अपना दो नामांकन जमा किया। जिसमें प्रस्तावक महेन्द्र कुमार सोनी व राजकुमार तिवारी है। भाजपा की विशाल नामांकन रैली महावीर भवन के समक्ष से आरंभ होकर इंदिरा वार्ड का भ्रमण करते हुये मुख्य मार्गों से होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। नामांकन दाखिले के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी ने मांईजी श्रीदंतेश्वरी मंदिर में शीश नवां कर पूजा अर्चना की व विजयी होने का आशीर्वाद पाया। भाजपा प्रत्याशी श्री तिवारी ने कहा कि इंदिरा वार्ड का योजनाबद्ध बेहतर विकास हो और वार्ड वासियों की प्रत्येक छोटी-बड़ी समस्याओं का अविलंब निदान हो सके, यह सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। श्री तिवारी ने इंदिरा वार्ड के सभी निवासियों का विजयी आशीर्वाद उन्हें मिलने का भरोसा जताया और भाजपा संगठन के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
नामांकन रैली में बस्तर सांसद महेश कश्यप,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, योगेन्द्र पाण्डेय, ललिता बघेल,सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, योगेश सिंह ठाकुर,विनय सोना, सूरेश गुप्ता, रंजीत पाण्डेय, अनिल लुंकड़, ममता राणा, ब्रिजेश शर्मा,रौशन झा आदि सहित बड़ी संख्या वार्ड वासी, भाजपा पार्षदगण व भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


