खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में आज साेमवार काे कलेक्टर बस्तर को एक ज्ञापन सौंपाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर आगमन के दौरान बस्तर जिले के विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा हेतु समय प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृहमंत्री अमित से इन मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है। कांग्रेस पा द्वारा कलेक्टर से अनुरोध किया गया है कि वे शीघ्रातिशीघ्र अमित शाह से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात का समय निर्धारित कराने हेतु आग्रह किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि बस्तर क्षेत्र में शांति, विकास और समृद्धि के लिए कांग्रेस तथा स्थानीय नागरिक निरंतर प्रयासरत रहे हैं। परंतु पिछले वर्षों में विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। बस्तर के प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है, नगनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण की सूची में शामिल होने और स्टील प्लांट न बिकने की गारंटी। एनएमडीसी मुख्यालय जगदलपुर बस्तर में कब लाएंगे? बस्तर में 2000 से अधिक स्कूलों को बंद करने का मुद्दा। आदिवासियों की जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा। बैलाडिला डिपॉजिट 1A, 1B एवं 1C के खनन संबंधी मुद्दे। बड़े उद्योगपतियों को बस्तर में आमंत्रित करने की गारंटी। नन्दराज पहाड़ के लीज रद्द न किए जाने का प्रश्न। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गांवों को 1-1 करोड़ रुपये देने की घोषणा कब? बंदी आदिवासियों की रिहाई और फर्जी मुकदमों को वापस लेने का मुद्दा।बस्तर के युवाओं के लिए रोजगार एवं नौकरी पैकेज।भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई एवं सड़क-पुल निर्माण।धान की खरीद एवं भंडारण में हो रही समस्या। पेट्रोलियम उत्पादों की महंगाई ।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,पूर्व सभापति कविता साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अतिरिक्त शुक्ला, वीरेंद्र परिहार,महामंत्री अभिषेक नायडू, विजय सिंह,जाहिद हुसैन, अनुराग महतो,नीतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी, बलराम यादव,संतोष सेठिया,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा,लता निषाद, अपर्णा बाजपेयी,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष, रोजविन दास, एस नीला, शादाब अहमद, मोहसिन खान, सलीम जाफर अली,अमित पांडे,पार्षद सुशीला बघेल, सुखराम,शुभम यदू,रंगा राव,रजत जोशी,कमला भत्तरा,रंगा राव, साहिल हियाल,शंकर सेन आदि मौजूद रहे।
Trending
- 21 से 25 जुलाई तक रायपुर में होगा श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का पांच दिवसीय प्रवास
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा


