खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ मोबाइल लूट की घटना पर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के डायल 112 की 400 वाहनों के फ्लैग ऑफ के दौरान की तस्वीर साझा की और कहा कि आप “डायल 112” को हरी झंडी दिखाते रहिए, उधर धरमलाल कौशिक का मोबाइल छिनकर चोर “9-2-11” हो गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा कि छत्तीसगढ़वासी अपनी सुरक्षा स्वयं करें। अभी सूचना मिली है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, बिल्हा विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक जी के साथ आज मॉर्निंग वॉक के दौरान सिविल लाइन में लूटपाट हो गई है, चोर उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। सोचिए जरा, जब देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में हैं, उस समय “मॉर्निंग वॉक” के दौरान ऐसी घटना कथित “सुशासन” पर तमाचा है। विज्ञापनजीवी सरकार को अब तक समझ जाना चाहिए कि “सुशासन तिहार” नाम की चाशनी लपेटने से कड़वी सच्चाई का स्वाद नहीं बदलेगा। हर तरफ चोरी, चाकूबाजी, हत्या, लूटपाट की घटनाएं चरम पर हैं। साथ ही प्रदेश के सबसे निकम्मे गृहमंत्री रीलबाजी और स्वागतबाजी में व्यस्त हैं।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सुबह करीब 8 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान भारत माता चौक, शंकर नगर के पास बाइक सवार लुटेरे मोबाइल झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद कौशिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटित घटना के बाद पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Trending
- जशपुर की ‘हरित क्रांति’: नाशपाती से महकी किसानों की तकदीर
- बस्तर के विकास को लगी ‘केंद्रीय’ गति: अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद, बोले– “यह खट्टी नहीं, मीठी है”
- गृह ग्राम बायंग में श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- पंचकर्म चिकित्सा की मदद से 5 साल पुराने माइग्रेन से मुक्त हुईं सीमा
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट, पूर्व CM भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा हमला
- अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त
- छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा ‘पायलट-फॉलो’ वाहनों का काफिला, सादगी की पेश की अनूठी मिसाल
- छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई सुरक्षा व्यवस्था: गृह मंत्री अमित शाह ने AI-संचालित ‘डायल 112’ और फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी


