Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा ‘पायलट-फॉलो’ वाहनों का काफिला, सादगी की पेश की अनूठी मिसाल

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई सुरक्षा व्यवस्था: गृह मंत्री अमित शाह ने AI-संचालित ‘डायल 112’ और फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, राज्य में एंट्री पर रोक

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा ‘पायलट-फॉलो’ वाहनों का काफिला, सादगी की पेश की अनूठी मिसाल
    • छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई सुरक्षा व्यवस्था: गृह मंत्री अमित शाह ने AI-संचालित ‘डायल 112’ और फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, राज्य में एंट्री पर रोक
    • मुंगेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अपहृत नाबालिग बरामद, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
    • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में डायल 112 के नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
    • ज्येष्ठ अधिकमास 2026: 17 मई से आध्यात्मिक साधना का महापर्व शुरू, जानें महत्व और व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर
    • IPL 2026: प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली पहली टीम बनी RCB, लगातार छठी हार के बाद PBKS की राह हुई बेहद मुश्किल
    • बॉक्स ऑफिस पर सूर्या का ‘करुप्पु’ तूफान: सिर्फ 3 दिनों में रचा इतिहास, बनी 2026 की सबसे बड़ी तमिल फिल्म
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » IPL 2026: प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली पहली टीम बनी RCB, लगातार छठी हार के बाद PBKS की राह हुई बेहद मुश्किल
    खेल

    IPL 2026: प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली पहली टीम बनी RCB, लगातार छठी हार के बाद PBKS की राह हुई बेहद मुश्किल

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 18, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में रविवार को दो अहम मुकाबले खेले गए। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 23 रनों से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से शिकस्त दी। आरसीबी ने सीजन की 9वीं जीत के साथ ही प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है।
    आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की पहली टीम बनी है। आरसीबी के 13 मुकाबलों में अब 18 प्वाइंट हैं। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस मौजूद है, जिनके 13 मुकाबलों में 16 प्वाइंट हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में 14 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। हालांकि, लगातार छठी हार से पीबीकेएस की प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। 13 मुकाबलों में पंजाब किंग्स के 13 प्वाइंट हैं।
    दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार से राजस्थान रॉयल्स का समीकरण भी कुछ हद तक बिगड़ गया है। आरआर के अब 12 मुकाबलों में 12 प्वाइंट हैं और टीम को बचे हुए दोनों ही मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज करने के साथ-साथ बाकी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स भी 12 प्वाइंट के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 13 मुकाबलों में 12 प्वाइंट लेकर सातवें नंबर पर मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मुकाबलों में 11 प्वाइंट के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
    आरसीबी का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन पंजाब किंग्स के खिलाफ भी जारी रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 222 रन लगाए। आरसीबी की ओर से वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 40 गेंदों में 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 25 गेंदों में 45 और विराट कोहली ने 37 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए।
    223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। पीबीकेएस की तरफ से शशांक सिंह ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि कूपर कोनोली ने 37 और मार्कस स्टोइनिस ने 37 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से रसिख सलाम ने 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट अपने नाम किए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    IPL 2026: KKR ने रोका गुजरात का रथ, प्लेऑफ की रेस हुई बेहद रोमांचक; जानें सभी टीमों का पूरा समीकरण

    May 17, 2026

    IPL 2026 प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक: CSK की हार से पलटा पासा, GT और RCB का स्थान लगभग पक्का; जानें सभी टीमों के समीकरण

    May 16, 2026

    किंग कोहली का ‘महारिकॉर्ड’: KKR के खिलाफ जड़ा 9वां IPL शतक, रायपुर में रचा इतिहास

    May 14, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,140

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,346

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,290

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,222
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा ‘पायलट-फॉलो’ वाहनों का काफिला, सादगी की पेश की अनूठी मिसाल

    By Khabar WorldMay 18, 20261

    ​प्रधानमंत्री के ऊर्जा और संसाधन बचत के आह्वान से प्रेरित होकर लिया फैसला खबर वर्ल्ड…

    छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई सुरक्षा व्यवस्था: गृह मंत्री अमित शाह ने AI-संचालित ‘डायल 112’ और फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, राज्य में एंट्री पर रोक

    May 18, 2026

    मुंगेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अपहृत नाबालिग बरामद, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा ‘पायलट-फॉलो’ वाहनों का काफिला, सादगी की पेश की अनूठी मिसाल

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई सुरक्षा व्यवस्था: गृह मंत्री अमित शाह ने AI-संचालित ‘डायल 112’ और फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, राज्य में एंट्री पर रोक

    May 18, 2026

    मुंगेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अपहृत नाबालिग बरामद, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में डायल 112 के नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

    May 18, 2026

    ज्येष्ठ अधिकमास 2026: 17 मई से आध्यात्मिक साधना का महापर्व शुरू, जानें महत्व और व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर

    May 18, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.