नई दिल्ली। तृषा कृष्णन और सूर्या की ‘करुप्पु’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने उम्मीदों पर काफी हद तक खरा उतरते हुए धूम मचा दी। ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में सिनेमा हॉल के अंदर दर्शकों को फिल्म के सीन्स के दौरान खुशी से झूमते, नाचते और उछलते हुए देखा जा सकता है। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स का असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखाई दे रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ही बंपर कमाई कर ली है। चलिए यहां फिल्म के संडे कलेक्शन के आंकड़े जानते हैं।
‘करुप्पु’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
सूर्या ने आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘करुप्पू’ से बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमबैक किया है। ये पौराणिक एक्शन ड्रामा ने देश-विदेश में जबरदस्त ओपनिंग की थी और फिर वीकेंड पर तो इसने गर्दा उड़ा दिया और कमाई में जबरदस्त उछाल दिखाया। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने भारत में 15.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन इसने तेजी दिखाते हुए 24.15 करोड़ कमाए।
वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘करुप्पु’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 28.35 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘करुप्पु’ की तीन दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 68 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 78.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
‘करुप्पु’ ने वर्ल्डवाइड तीन दिन में कितना कर लिया कलेक्शन?
‘करुप्पु’ ने ओवरसीज में 42 करोड़ रुपये का एडीशनल कलेक्शन किया है, इन आंकड़ों के साथ, फिल्म का वर्ल्डवाइड कुल तीन दिनों का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सिर्फ तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना एक बड़ी उपलब्धि है।
‘करुप्पु’ वर्ल्डवाइड बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
सूर्या और तृषा की ‘करुप्पु’ ने रिलीज के महज तीन दिन में इतिहास रच दिया है। दरअसल ये फिल्म वर्ल्डवाइड 120.75 करोड़ की कमाई कर साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। इसके साथ ही ही साल की पहली 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली तमिल फिल्म भी है।
2026 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों की लिस्ट (कोईमोई के मुताबिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन)
‘करुप्पु’- 120.75 करोड़ (तीन दिन में)
परासक्ति: 84.75 करोड़ रुपये
थाई किझावी: 84.05 करोड़ रुपये
यूथ: 73.38 करोड़ रुपये
प्राइस: 70.78 करोड़ रुपये
लव इंश्योरेंस कंपनी: 61.92 करोड़ रुपये
Trending
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार


