खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से बाइक में सिर्फ 200 रुपए का पेट्रोल डालने पर युवक ने नाराजगी जताई। जिसके बाद पंप के मैनेजर से बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर मैनेजर को पीट डाला। वहीं पुलिस ने 5 आराेपियाें को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के एयरपोर्ट मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप में अतिरिक्त पेट्रोल देने से इनकार करने पर यह विवाद हुआ । पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल की किल्लत देखते हुए प्रति बाइक 200 रुपए का पेट्रोल डालने का स्वतः ही निर्णय ले लिया था। वहीं जब एक युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचा तो वो बाइक का टैंक फूल करवाना चाह रहा था। लेकिन मैनेजर ने 200 रुपए से ज्यादा का पेट्रोल डालने से मना कर दिया था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा। जिसके बाद युवक वहां से चला गया, कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों को लेकर पहुंचा। करीब 5 से 7 युवकों ने मिलकर मैनेजर अंकित अग्रवाल की बेदम पिटाई कर दी।
वहीं मैनेजर ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर इस मामले की लिखित शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने कहा कि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। घटना की जानकारी मिलते ही एक घंटे से भी कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending
- 21 से 25 जुलाई तक रायपुर में होगा श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का पांच दिवसीय प्रवास
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा


