खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में ट्रक फाइनेंस के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी के एक मैनेजर ने सेकंड हेंड ट्रक फाइनेंस कराने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के हरहरपानी निवासी सुनिता यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मैंने एक सेकंड हैंड ट्रक चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी की नारायणपुर ब्रांच मैनेजर संजय भास्कर तिवारी के माध्यम से खरीदा था। ट्रक की कीमत करीब 29 लाख 42 हजार रुपए बताई गई थी। ब्रांच मैनेजर ने 36 लाख रुपए का फाइनेंस कराने और जमानतदार की व्यवस्था करने का झांसा देकर पीड़िता से अलग-अलग तारीखों में 9 लाख 35 हजार 838 रुपए जमा कराए। बाद में जब ट्रक का मूल्यांकन कराया गया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पीड़िता को पता चला कि ट्रक का चेचिस नंबर ही मौजूद नहीं है और वाहन का नामांतरण भी उनके नाम पर नहीं किया गया था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वाहन के दस्तावेजों और स्वरूप में कथित रूप से बदलाव कर ठगी की गई। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने ट्रक बेचकर रकम लौटाने की बात कही, लेकिन कुछ दिन बाद ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चला गया।
मामले की जांच के बाद भानुप्रतापपुर पुलिस ने आरोपी मैनेजर संजय भास्कर तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तरह की ठगी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


