खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नकली करेंसी के एक चौंकाने वाले मामला का खुलासा हुआ है। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में एक व्यक्ति ने पैसे कमाने के लिए गैरकानूनी रास्ता अपनाया और अपने ही घर में 500-500 रुपये के नकली नोट छापने लगा। आरोपी का मकसद इन नकली नोटों को बाजार में चलाकर कर्ज चुकाना और जल्द अमीर बनना था, लेकिन बाजार में नकली नोट खपाने से पहले ही पुलिस ने आराेपी रोशन सिंह राजपूत काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आराेपी के कब्जे से साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किया है।
कांकेर एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से आज शुक्रवार काे सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड इलाके में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह घर में प्रिंटर और अन्य उपकरणों की मदद से नकली नोट छापता था।
आरोपी ने बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था, और जल्दी पैसे कमाने के लिए नकली नोट छापने का प्लान बनाया था। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं।
फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि नकली नोट बनाने की तकनीक और सामग्री उसे कहां से मिली। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था, या उसके साथ कोई और भी शामिल है। फिलहाल, आरोपी रोशन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना “अपना घर”: इंटास फाउंडेशन की पहल से रायपुर समेत देशभर में मिल रहा नया जीवन
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
- कोंडागांव के अड़ेंगा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम: ₹1.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटे हितलाभ
- ‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
- महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने संभाली कमान, 2028 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
- जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान का गांजा तस्कर RTO नाके के पास से गिरफ्तार, 6 लाख से अधिक का माल बरामद
- सुशासन तिहार- ठेलका में लगा समाधान शिविर, विधायक ईश्वर साहू ने हितग्राहियों को सौंपी “खुशियों की चाबी”


